Newswahni

लखीसराय में परीक्षा देकर निकले छात्र को घेरकर पीटा आर लाल कॉलेज के पास हुई घटना सदर अस्पताल में भर्ती…




लखीसराय शहर के नया बाजार स्थित आर. लाल कॉलेज के पास बुधवार को बीए सेमेस्टर-6 की परीक्षा देकर निकले एक छात्र के साथ मारपीट की गई। अज्ञात युवकों ने छात्र को घेरकर पीटा, जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। मारपीट के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। परीक्षा देकर निकलते ही घेरा घायल छात्र की पहचान सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के अमरपुर गांव निवासी सुरेश तांती के बेटे अशोक कुमार तांती के रूप में हुई है। अशोक आर. लाल कॉलेज में बीए सेमेस्टर-6 की परीक्षा देने आया था। परीक्षा समाप्त होने के बाद जैसे ही वह कॉलेज से बाहर निकला, कुछ अज्ञात युवकों ने उसे घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। सदर अस्पताल में चल रहा इलाज मारपीट में घायल अशोक को बुधवार दोपहर सदर अस्पताल लाया गया। वहां स्वास्थ्यकर्मियों की देखरेख में उसका इलाज किया जा रहा है। घटना के बाद छात्र के साथ मारपीट करने वाले युवकों की पहचान और विवाद के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। मारपीट की वजह और आरोपियों का पता नहीं फिलहाल यह जानकारी सामने नहीं आई है कि छात्र के साथ मारपीट क्यों की गई और इसमें कितने युवक शामिल थे। घायल छात्र की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज कराए जाने या पुलिस कार्रवाई की भी जानकारी नहीं मिली है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top