Newswahni

लखीसराय में गंगा का जलस्तर बढ़ा कई गांव जलमग्न बड़हिया पिपरिया और सदर प्रखंड में सड़कें डूबीं नाव पशु चारा न मिलने से…




लखीसराय में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ने से बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है। बड़हिया, पिपरिया और सदर प्रखंड के कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। बड़हिया प्रखंड के लाल दियारा इलाके में खूठा, जैतपुर और खुशहाल टोला जैसे गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है। पानी बढ़ने से गांवों की सड़कें डूब गई हैं, जिससे लोगों का आना-जाना मुश्किल हो गया है। कई ग्रामीण अपने घरों में फंसे हुए हैं। उन्हें रोजमर्रा के सामान और पशु चारे की कमी का सामना करना पड़ रहा है। जरूरी सामान खरीदने और पशुओं के लिए चारा लाने के लिए लोग जान जोखिम में डालकर बाढ़ के पानी से होकर बाहर निकल रहे हैं। कुछ ग्रामीण जुगाड़ से बनी नावों का इस्तेमाल कर रहे हैं। उनका कहना है कि पानी का बहाव तेज होने के कारण नाव से आना-जाना भी खतरनाक है। ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति नाराजगी बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों में जिला प्रशासन के प्रति नाराजगी है। उनका आरोप है कि जलस्तर बढ़ने और घरों में पानी घुसने के बावजूद कोई अधिकारी या कर्मचारी उनकी मदद के लिए गांव नहीं पहुंचा है। खूठाहा गांव के लोगों ने बताया कि कई घरों में पानी घुस चुका है और सबसे बड़ी समस्या पशु चारे की है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और सरकार से तुरंत नाव, पशु चारा, भोजन और अन्य जरूरी राहत सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर जलस्तर ऐसे ही बढ़ता रहा तो स्थिति और खराब हो सकती है। बाढ़ पीड़ितों ने प्रशासन से प्रभावित गांवों का तुरंत सर्वे कर राहत और बचाव कार्य शुरू करने की अपील की है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top