Newswahni

लंगटुहाता मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक सेवानिवृत्त लोगों ने कार्यकाल को सराहा सम्मानित कर विदाई दी




गोपालगंज जिले के मांझा प्रखंड में गुरुवार को मध्य विद्यालय लंगटुहाता के प्रधानाध्यापक मोहन प्रसाद के विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन विद्यालय प्रांगण में किया गया। इस अवसर पर शिक्षकों और गणमान्य व्यक्तियों ने उनके कार्यकाल की सराहना की। समारोह में उपस्थित लोगों ने प्रधानाध्यापक मोहन प्रसाद को अंगवस्त्र और उपहार देकर सम्मानित किया। वक्ताओं ने उनके शालीन व्यक्तित्व, उत्तम स्वभाव और विद्यालय प्रबंधन में उनकी दक्षता की प्रशंसा की। उनके मित्र और प्रधानाध्यापक अजय कुमार सिंह ने मोहन प्रसाद को बचपन से ही मेधावी बताया। विद्यालय के वर्तमान प्रभारी इस्तेयाक आलम ने उनके उत्कृष्ट कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि मोहन प्रसाद कर्तव्यनिष्ठा, उत्कृष्ट नेतृत्वशैली और बेहतरीन कार्यशैली के धनी हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मोहन प्रसाद द्वारा विद्यालय के विकास के लिए खींची गई लकीर को वे आगे बढ़ाने का काम करेंगे और वे हमेशा सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे। इस मौके पर प्रभात कुशवाहा, अजीत राय, बृजकिशोर सिंह, रवींद्र सिंह, अम्बुज सिन्हा, सोनू अली, मोहम्मद ओबैदुल्लाह, अशरफ अली सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top