Newswahni

रेस्टोरेंट में चल रहे देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़ गोपालगंज में संचालक समेत लोग गिरफ्तार आपत्तिजनक समान बरामद…




गोपालगंज जिले के महम्मदपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहे देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने छापेमारी कर रेस्टोरेंट संचालक सहित कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से इलाके के अन्य व्यवसायियों और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया है। पुलिस अधीक्षक को पिछले कुछ दिनों से लगातार सूचना मिल रही थी कि महम्मदपुर थाना क्षेत्र के एक रेस्टोरेंट में खाने-पीने की आड़ में अनैतिक देह व्यापार का धंधा चल रहा है। सूचना की पुष्टि के लिए पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन किया। आपत्तिजनक स्थिति में 2 युवकों-2 युवतियों को पकड़ा गठित टीम ने योजनाबद्ध तरीके से संबंधित रेस्टोरेंट पर अचानक छापा मारा। छापेमारी के दौरान रेस्टोरेंट के अंदर बने कमरों से पुलिस ने आपत्तिजनक स्थिति में दो युवकों और दो युवतियों को पकड़ा। मौके से कई आपत्तिजनक सामग्रियां भी बरामद की गईं। पुलिस ने मौके से रेस्टोरेंट संचालक बलिंदर कुमार को भी हिरासत में ले लिया, जो पुलिस को देखकर भागने की कोशिश कर रहा था। पुलिस के अनुसार, रेस्टोरेंट में कमरों का उपयोग अनैतिक कार्यों के लिए किया जा रहा था, जिसके लिए ग्राहकों से मोटी रकम वसूली जाती थी। गिरोह के अन्य नेटवर्क का लगाया जा रहा पता महम्मदपुर थाना प्रभारी श्यानारायण प्रसाद ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पकड़े गए युवकों और युवतियों से पूछताछ जारी है ताकि इस गिरोह के अन्य नेटवर्क का पता लगाया जा सके। इसकी सूचना वरीय पदाधिकारी को अवगत कराते हुए अनुमंडल पुलिस पदधिकारी सदर-2, प्रखंड विकास पदाधिकारी, सिधवलिया एवं थनाध्यक्ष महम्मदपुर के नेतृत्व में महिला पुलिस पदाधिकारी/महिला पुलिसकर्मी का टीम गठन किया गया। 5 आपत्तिजनक समान बरामद पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सिवान जिले के तेलमापुर गांव निवासी सुनंदन यादव का बेटा मुकेश कुमार, मांझागढ़ थाना क्षेत्र के झाझावा कोइनी गांव निवासी महेश महतो का बेटा अमित कुमार के साथ 2 किशारी शामिल थी। तलाशी के क्रम में दोनों कमरों से कुल 5 आपत्तिजनक समान बरामद किए गए, जिन्हें विधिवत जब्त किया गया। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि रेस्टोरेंट संचालक द्वारा कमरा उपलब्ध कराकर एवं अन्य व्यक्तियों के सहयोग से सुनियोजित तरीके से अनैतिक देह व्यापार का संचालन किया जा रहा था, जो दंडनीय अपराध है तथा इससे आसपास का सामाजिक वातावरण दूषित हो रहा है। इस संबंध में मुहम्मदपुर थाना कांड दर्ज कर अग्रेतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है। वर्तमान में विधि-व्यवस्था सामान्य है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी इस संबंध में सभी मामले में मानवीय एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अनसंधान की जा रही है, तथा अन्य संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी की जा रही है। वर्तमान में विधि-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है। फिलहाल पुलिस अबअन्य रेस्टोरेंट और होटलों की भी निगरानी कर रही है, जहां केबिन सिस्टम की आड़ में संदिग्ध गतिविधियां होने की आशंका है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top