Newswahni

रिटायर्ड असिस्टेंट कमिश्नर हत्याकांड तेजस्वी ने वीडियो कॉल पर बेटे से की बात कहा पिता ने मांगी थी सुरक्षा अपराधियों ने मारीं गोलियां…




भोजपुर जिले के आरा शहर में कस्टम विभाग के सेवानिवृत्त असिस्टेंट कमिश्नर राम कुमार सिंह की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या के मामले में बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पीड़ित परिवार से बात की। पूर्व विधायक भाई दिनेश के नेतृत्व में राजद का एक शिष्टमंडल राम कुमार सिंह के घर पहुंचा और परिजनों से मिलकर घटना की जानकारी ली। इसके बाद तेजस्वी यादव ने वीडियो कॉल के माध्यम से मृतक के बेटे राकेश कुमार से बातचीत की। बेटे ने कहा- पिता समाज के हर वर्ग के लिए खड़े रहते थे
बातचीत के दौरान राकेश कुमार ने अपने पिता को समाज के हर वर्ग के लिए खड़े रहने वाला सोशलिस्ट बताया। उन्होंने कहा कि उनके पिता की अपराधियों ने आठ गोलियां मारकर हत्या कर दी। राकेश ने बताया कि उनके पिता ने जिला और राज्य स्तर पर सुरक्षा की गुहार लगाई थी, लेकिन समय रहते किसी ने उनकी शिकायत पर संज्ञान नहीं लिया। मुख्य आरोपी और शूटरों के खुलेआम घूमने की कही बात
राकेश कुमार ने दिनदहाड़े हत्या के बाद भी मुख्य आरोपी और शूटरों के खुलेआम घूमने की बात कही। उन्होंने तेजस्वी यादव से मामले में न्याय दिलाने की मांग की। तेजस्वी बोले- हत्यारों को छोड़ा नहीं जाएगा
इस पर तेजस्वी यादव ने बिहार में अपराधियों के बेलगाम होने का आरोप लगाया। उन्होंने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया कि राम कुमार सिंह के हत्यारों को छोड़ा नहीं जाएगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top