Newswahni

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा अपडेट सभी आरोपियों की न्यायिक हिरासत बढ़ी फिलहाल अगस्त तक और खाएंगे जेल की हवा…



Ram Mandir Donation Theft Case: सोमवार, 27 जुलाई को राम मंदिर चढ़ावा और चंदा चोरी मामले में आठ आरोपियों को लेकर बड़ी खबर आई है। अदालत में सुनवाई के बाद आठ आरोपियों को अगले 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत बढ़ा दी गई है। मामले की अगली सुनवाई 10 अगस्त को होगी। इससे पहले एंटी करप्शन कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आठों आरोपियों की पेशी हुई थी।

कोर्ट ने तीसरी बार आरोपियों की न्यायिक हिरासत बढ़ाई

पुलिस जेल में बंद रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव, अविनाश शुक्ला, अनुकल्प मिश्रा, करुणेश पांडेय, लवकुश मिश्रा, मनीष कुमार यादव, मनीष कुमार यादव और सुभाष श्रीवास्तव की न्यायिक हिरासत  इससे पहले दो बार बढ़ चुकी है। यह लगातार तीसरी बार है, जब कोर्ट ने इन सभी आरोपियों की न्यायिक हिरासत बढ़ाई है। मामले की अगली सुनवाई 10 अगस्त को होगी।

पुलिस परिवारों की संपत्तियों का रिकॉर्ड खंगाल रही

पुलिस जेल में बंद सभी आरोपियों को लेकर जांच और भी तेज हो गई है। पुलिस आरोपियों और उनके परिवारों की संपत्तियों का रिकॉर्ड खंगाल रही है। सूत्रों के अनुसार अब तक आरोपियों से ₹80 लाख से अधिक की बरामदगी हो चुकी है।

आरोपियों में शामिल सुभाष श्रीवास्तव के पेंशन खाते पर कोर्ट का आदेश आया है।  कोर्ट ने आदेश दिया है कि 26 जून के बाद की पेंशन निकालने की अनुमति, लेकिन 26 जून से पहले का अमाउंट फ्रीज रहेगा।

सुप्रीम कोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट दाखिल

वहीं, सोमवार को राम मंदिर चढ़ावा और चंदा चोरी मामले में राज्य सरकार की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट दाखिल की गई। इस बीच सरकार ने एसआईटी के गठन की जानकारी भी सुप्रीम कोर्ट को दी। अब नई SIT आगे की जांच करेगी। इस मामले में अब दो सप्ताह बाद सुप्रीम कोर्ट में अगली सुनवाई होगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top