Newswahni

रामनगर से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत पीछे से ट्रक ने मारी टक्कर मौके पर गई जान परिजनों ने मुआवजे…




रामनगर से अपने गांव भेरिया लौट रहे एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। यह घटना कर्मनाशा से खजुरा की ओर नौबतपुर से आगे हुई। मृतक की पहचान रोहित सिंह (पिता: वकील सिंह) के रूप में हुई है। मृतक के रिश्तेदार विजय पांडे ने बताया कि रोहित रामनगर से भेरिया जा रहे थे। तभी पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने उनके वाहन को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रोहित सिंह सीधे ड्राइवर की तरफ गिरे और उन्हें गंभीर चोटें आईं। सरकार से मुआवजे की मांग की स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन रामनगर से घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन तब तक रोहित सिंह की मौत हो चुकी थी। मृतक रोहित सिंह अविवाहित थे। इस घटना के बाद उनके नाना विजय पांडे और अन्य ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवार को सरकार की ओर से जल्द से जल्द उचित मुआवजा प्रदान किया जाए।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top