Newswahni

राबड़ी देवी की सिक्योरिटी छीने जाने पर दोनों बेटों ने भी छोड़ी थी सुरक्षा अब फूटा लालू यादव का गुस्सा कहा सब नीतीश…



Lalu Yadav on Security withdrawal: बिहार में लालू परिवार ने सरकार को अपनी सुरक्षा वापस कर दी है, क्योंकि कुछ दिनों पहले उनकी सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों की कमी कर दी गई थी। लालू परिवार की समस्याएं यही नहीं थमीं, उधर राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर आवास खाली करने के लिए नोटिस पर नोटिस दिया जा रहा है कि वे घर खाली कर दें। इसपर प्रतिक्रिया देते हुए RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने सारा आरोप बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर लगाया है। 

“हां सुरक्षा वापस ले ली गई है”: लालू यादव 

दरअसल, बुधवार को जब लालू यादव कहीं जा रहे थे तभी मीडिया ने उनसे सवाल किया, जिसपर उन्होंने प्रतिक्रिया देते हुए RJD सुप्रीमो ने कहा, “हां, (सुरक्षा) वापस ले ली गई है। नीतीश कुमार ने सब कुछ करवाया है।” लालू यादव के इस बयान पर देखना होगा कि JDU की ओर से क्या प्रतिक्रिया आती है।

बता दें कि लालू यादव और राबड़ी देवी को पूर्व मुख्यमंत्री की हैसियत से जेड प्लस की सुरक्षा थी, जिसे कुछ दिनों पहले कम कर दिया गया था। इसके बाद उन्होंने इसे वापस कर दिया, जिसपर बिहार में नई सियासत शुरू हो गई। उनके साथ-साथ तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव, मीसा भारती ने भी सुरक्षा वापस कर दी और अब वह बिना सुरक्षा के ही सब लोग घूम रहे हैं। 

बता दें, इसके बाद जनशक्ति जनता दल (JJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार सरकार में पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने भी सुरक्षा वापस कर दी और उन्होंने CM सम्राट चौधरी को चेतावनी दी है कि अगर उनके साथ कोई भी अनहोनी होती है तो इसके लिए उनकी सरकार जिम्मेदार होगी। बता दें, लालू-राबड़ी की सुरक्षा घटाए जाने के बाद से सियासत तेज है। सत्ता पक्ष के नेता नियम-कानून की बात कर रहे हैं तो वहीं आरजेडी इसे अपमान बता रही है। 



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top