Newswahni

रात के अंधेरे में शादीशुदा गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा बॉयफ्रेंड ग्रामीणों ने पकड़ा पति की मौजदूगी में कराई शादी छह महीना पहले लव…




समस्तीपुर में शनिवार रात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इसके बाद पति और गांव के लोगों की मौजदूगी में दोनों की शादी करा दी। जिसका वीडियो सामने आया है। घटना कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार खगड़िया निवासी अनुराधा कुमारी ने करीब डेढ़ साल पहले सिंघिया खुर्द गांव स्थित एएनएम कॉलेज में एडमिशन कराया था। करीब 6 महीना पहले उसने कॉलेज के स्टाफ मनोहर कुमार से लव मैरिज कर ली। जिस कारण घरवालों ने उससे रिश्ता तोड़ लिया। मनोहर भी पहले से शादीशुदा था, उसके 2 बच्चे हैं। अनुराधा का पहले से पन्नालाल यादव से अफेयर चल रहा था। लव मैरिज के बाद भी दोनों की बातचीत होती रही। एक-दूसरे से मिलने-जुलने भी लगे। शुक्रवार रात प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए पहुंचा था। इसी दौरान लोगों ने उसे पकड़ लिया। शनिवार को गांव में पंचायत का आयोजन हुआ। पति की सहमति के बाद अनुराधा की शादी पूर्व प्रेमी से करा दी गई। प्रेमी पन्नालाल लाल ताजपुर थाना क्षेत्र के चक पहाड़ गांव के रहने वाले हैं। दो बच्चे का पिता हैं। एक 12 साल की बेटी और 9 साल का बेटा है। खगड़िया में हुई थी जान-पहचान प्रेमी पन्नालाल ने बताया कि करीब 10 साल पहले मैं खगड़िया में रहता था। वहां एक स्कूल में पढ़ाता था। अनुराधा भी उसी स्कूल में पढ़ती थी। दोनों की जान-पहचान हुई, फिर नजदीकियां बढ़ी, लेकिन बाद में वापस घर आ गया। यहां मेरी शादी दूसरी लड़की से हो गई। अनुराध ने जब सिंघिया गांव में नर्सिंग कोर्स में एडमिशन कराया तो मुझे इसकी जानकारी मिली। इसके बाद हमलोगों की फिर से बातचीत होने लगी। छह महीना पहले उसने कॉलेज के स्टाफ मनोहर से लव मैरिज कर ली। फिर भी हमलोगों के बीच बातचीच होती रही।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top