Newswahni

राजा रघुवंशी हत्याकांडः हनीमून मर्डर केस में सोनम रघुवंशी को मिली कोर्ट से जमानत महीने बाद आएगी जेल से बाहर…



इंदौर के बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को जमानत मिल गई है। सोनम लंबे समय से शिलांग की जेल में बंद थी। बताया जा रहा है कि सोनम को कोर्ट से जमानत मंजूर हो चुकी है, हालांकि जमानत का विस्तृत आदेश अभी जारी नहीं किया गया है। 

राजा रघुवंशी हत्याकांड ने पूरे देश में सनसनी फैला दी थी। सोनम रघुवंशी 10 महीने बाद जेल से बाहर आएगी। अब सोनम को राहत मिलने के बाद मामले ने फिर से नया मोड़ ले लिया है। इधर उनके जमानत के इस फैसले से राजा रघुवंशी के परिवार में मायूसी छा गई है।

हनीमून पर हुआ था सनसनीखेज हत्याकांड

गैरतलब है कि राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी की शादी 11 मई 2025 को हुई थी। शादी के करीब 10 दिन बाद यानी,  21 मई को दोनों हनीमून के लिए मेघालय के शिलॉन्ग पहुंचे थे। बाद में बताया गया कि इस दौरान दोनों रहस्यमयी तरीके से लापता हो गए, जिसके बाद मामला देश की सुर्खियों में आ गया। 

शिलांग की एक घाटी से बरामद हुआ था राजा का शव

रहस्यमयी तरीके से लापता होने के बाद दोनों की लंबी तलाश चली और कई दिनों बाद राजा रघुवंशी का शव शिलांग की एक घाटी में बरामद हुआ। राजा रघुवंशी का बुरी तरह क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया। शव मिलने के बाद पूरा मामला हत्या की दिशा में मुड़ गया।

लंबी जांच और सबूतों के आधार पर सोनम रघुवंशी को मुख्य आरोपी माना गया। इसके बाद 9 जून 2025 को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से सोनम रघुवंशी को पुलिस हिरासत में लिया गया। हिरासत में लेने के बाद शिलांग ले जाया गया, जहां वह न्यायिक हिरासत में जेल में बंद थी। 

शिलांग जेल में बंद सोनम रघुवंशी 10 महीने बाद जेल से बाहर आएगी। फिलहाल, जमानत मिलने के बाद मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस और अभियोजन पक्ष की अगली रणनीति पर अब सब की नजरें टिकी रहेंगी।
 



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top