Newswahni

राजन पासी हत्याकांड पत्नी और सास गिरफ्तार न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल अन्य आरोपितों की तलाश जारी…




भोजपुर जिले के पीरो थाना क्षेत्र में हुए चर्चित राजन पासी हत्याकांड में पुलिस ने दो नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपितों में मृतक की पत्नी खुशबू कुमारी और सास प्रभा देवी शामिल हैं। यह कार्रवाई बक्सर जिले के नवानगर निवासी शिव प्रसन पासी द्वारा पीरो थाने में दर्ज कराई गई प्राथमिकी के आधार पर की गई है। प्राथमिकी में शिव प्रसन पासी ने आरोप लगाया है कि उनके पुत्र राजन पासी की शादी वर्ष 2017 में भोजपुर के पीरो प्रखंड के ब्रम्हवार गांव निवासी खुशबू कुमारी से हुई थी। आरोप के अनुसार, 15 जुलाई 2026 की रात खुशबू कुमारी के पिता सोहन पासी, प्रभा देवी, मंटू पासी और अन्य लोगों ने मिलकर लाठी-डंडों और लात-घूंसों से राजन पासी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। प्राथमिकी में यह भी कहा गया है कि हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव का अंतिम संस्कार करने का प्रयास किया गया। जब इसमें सफलता नहीं मिली, तो शव को श्मशान घाट के पास स्थित आहर में फेंक दिया गया। अगले दिन ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया। पीरो थानाध्यक्ष दीपक कुमार साह ने बताया कि पीरो थाना कांड संख्या-231/2026, दिनांक 16 जुलाई 2026, धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है। उन्होंने पुष्टि की कि नामजद आरोपित खुशबू कुमारी और प्रभा देवी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। मामले के अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है और जांच के आधार पर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top