Newswahni

राजनगर पब्लिक पुस्तकालय की नई समिति गठित पुरानी टीम को फिर मिला दायित्व पदाधिकारियों का सम्मान…




मधुबनी के राजनगर स्थित पब्लिक पुस्तकालय परिसर में समिति की नई कमेटी के गठन के लिए आमसभा का आयोजन किया गया। इस दौरान सर्वसम्मति से वर्तमान कमेटी में आंशिक फेरबदल करते हुए पुनः उसी टीम को कार्यभार सौंपने का निर्णय लिया गया। सभा की अध्यक्षता मुखिया सविता कुमारी ने की, जबकि संचालन उप सचिव मृत्युंजय कुमार कुंदन ने किया। संस्था सचिव मौसम गुप्ता और कोषाध्यक्ष प्रवीण धिरासरिया ने पिछले 11 वर्षों की उपलब्धियों तथा आय-व्यय का विस्तृत लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। आमसभा में मौजूद लोगों ने वर्तमान कमेटी द्वारा कराए गए विकास कार्यों की सराहना की। नई कमेटी में पवन सिंह को अध्यक्ष, मो. सरफराज को उपाध्यक्ष, मौसम गुप्ता को सचिव, मृत्युंजय कुमार कुंदन को उप सचिव, प्रवीण धिरासरिया को कोषाध्यक्ष, श्रवण साह को संयोजक और रवि गुप्ता को सह संयोजक बनाया गया है। इस अवसर पर नव मनोनीत सभी पदाधिकारियों को माला पहनाकर बधाई दी गई और उनके सफल कार्यकाल की कामना की गई। वक्ताओं ने पुस्तकालय के विकास के साथ-साथ क्षेत्र में शैक्षणिक माहौल को सुदृढ़ बनाने पर विशेष जोर दिया। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद कुमार सर्राफ ने किया। इसके बाद नव मनोनीत पदाधिकारी और गणमान्य लोग गांधी चौक पहुंचे, जहां महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top