Newswahni

राजद विधायक ने लालू यादव की तुलना अंबेडकर से की जन्मदिन पर बोधगया में जश्न लठैत वाले वायरल वीडियो पर भड़के कुमार सर्वजीत…




राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के 79वें जन्मदिन पर बोधगया में जश्न का माहौल रहा है। दूसरी ओर सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है। पूर्व कृषि मंत्री सह बोधगया विधायक कुमार सर्वजीत के निजी आवास पर राजद कार्यकर्ताओं ने केक काटकर लालू यादव का जन्मदिन मनाया। इस मौके पर समर्थकों के बीच मिठाइयां बांटी गईं और लालू यादव की लंबी आयु की कामना की गई। लालू यादव को सामाजिक न्याय का मसीहा बताया ​विधायक कुमार सर्वजीत ने लालू प्रसाद यादव को सामाजिक न्याय का मसीहा बताते हुए कहा कि लालू यादव ने देश के गरीबों, पिछड़ों और वंचितों को आवाज दी है। समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को सत्ता के गलियारों में सम्मान और ताकत देने का काम सिर्फ उन्होंने ही किया। ​वायरल वीडियो पर भड़के विधायक- विरोधी फैला रहे हैं भ्रम, एसएसपी से करेंगे शिकायत ​जश्न के बीच, पिछले कुछ घंटों से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है। इस वीडियो में राजद को लेकर की गई कथित टिप्पणी पर विधायक कुमार सर्वजीत ने कड़ी नाराजगी जताई। ​विधायक ने साफ तौर पर कहा कि उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है और एक साजिश के तहत भ्रम फैलाया जा रहा है। ​उन्होंने कहा है कि मैंने राजद को लठैतों की पार्टी नहीं कहा है। मैंने सिर्फ यह जिक्र किया था कि हमारे राजनीतिक विरोधी राजद को बदनाम करने के लिए ऐसी संज्ञा देते रहे हैं। मेरे बयान के हिस्से को काटकर गलत तरीके से पेश किया गया है। ​विधायक ने इस मामले में कड़ा रुख अख्तियार करते हुए कहा कि वीडियो को गलत संदर्भ में वायरल करने वाले तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि इस साजिश के पीछे शामिल कुछ लोगों की पहचान कर ली गई है और सबूत जुटाए जा रहे हैं। वे इस मामले में एसएसपी से मिलकर लिखित शिकायत दर्ज कराएंगे और कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। ​परिवारवाद, टिकट विवाद और नीतीश सरकार पर तीखा हमला ​ उपेंद्र कुशवाहा के बेटे को एमएलसी टिकट न मिलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि हमारी राजनीति किसी व्यक्ति विशेष के इर्द-गिर्द नहीं घूमती। हम सिर्फ सामाजिक न्याय, अतिपिछड़ों और गरीबों के हक की बात करते हैं। राजद पर लगने वाले परिवारवाद के आरोपों को उन्होंने पूरी तरह खारिज करते हुए इसे विरोधियों का पुराना और घिसा-पिटा एजेंडा बताया। ​पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की सुरक्षा घटाए जाने के सवाल पर उन्होंने नीतीश सरकार को घेरते हुए कहा कि जनता के लिए किसी नेता की सुरक्षा या आवास से बड़े मुद्दे बेरोजगारी और शिक्षा हैं।

विधायक कुमार सर्वजीत ने राज्य सरकार पर विफल रहने का आरोप लगाते हुए कहा कि बिहार मे रोजगार मांगने वाले युवाओं पर लाठियां बरसाई जा रही हैं। विकास की रफ्तार पूरी तरह ठप है। कई बड़ी सड़क परियोजनाओं के टेंडर हो जाने के बावजूद धरातल पर कोई काम आगे नहीं बढ़ पा रहा है।




Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top