Newswahni

राजगीर स्टेट स्पोर्ट्स अकादमी में ने निकाली वैकेंसी खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस में पदों पर होगी बहाली आज से ओपन होगा…




राजगीर स्टेट स्पोर्ट्स अकादमी में खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस काम कर रही है। वहां अलग-अलग पोस्ट पर 17 वैकेंसी आई है। इन सभी पदों पर बिहार राज्य खेल प्राधिकरण कांट्रैक्ट आधारित बहाली करने जा रहा है। आज से इसके लिए पोर्टल खोला जाएगा। इच्छुक लोग आज से इसके लिए 5 जून से अप्लाई कर सकते हैं। इन सभी पदों के लिए क्या क्वालिफिकेशन चाहिए वह पोर्टल में जानकारी दे दी जाएगी। फिजियोथैरेपिस्ट के 3 वैकेंसी में एक महिला होनी चाहिए बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवीन्द्रन शंकरण ने बताया कि हाई परफार्मेंस डायरेक्टर, फिजियोलॉजिस्ट (ग्रेड- 1), फिजियोलॉजिस्ट (ग्रेड- 2) और स्पोर्ट्स न्यूट्रीशनिस्ट के लिए 1 वैकेंसी है। वहीं, स्पोर्ट्स मैसर के लिए तीन वैकेंसी है, लेकिन इसमें से एक महिला होनी चाहिए। इसके अलावा डॉक्टर, नर्स, योगा इंस्ट्रक्टर, स्ट्रैंथ एंड कंडीशनिंग लीड, स्ट्रैंथ एंड कंडीशनिंग एक्सपर्ट, और साइकोलॉजिस्ट में एक वैकेंसी है। फिजियोथैरेपिस्ट में 3 वैकेंसी है, जिसमें एक महिला का होगा। स्क्रुटनी के बाद होगा आवेदकों का इंटरव्यू रवीन्द्रन शंकरण ने आगे कहा कि, ‘अगर इच्छुक व्यक्ति सभी क्राइटेरिया में अपने आप को उपयुक्त पाए हैं, तो वह पोर्टल के माध्यम से आज से अप्लाई कर सकते हैं। इसके बाद स्क्रुटनी की जाएगी और फिर आवेदकों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इस इंटरव्यू के बाद जो भी सिलेक्ट होंगे, उन्हें खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस के लिए कॉन्ट्रैक्ट के बेसिस पर नियुक्त किया जाएगा।’



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top