Newswahni

राजगीर मॉब लीचिंग पीड़ित परिवार से मिले चिराग पासवान दोषियों को सजा और आश्रितों को नौकरी का भरोसा बोले किसी को बख्शा नहीं…




लोजपा(रा.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान गुरुवार को नालंदा पहुंचे। राजगीर में चोरी के शक में मॉब लिंचिंग के शिकार हुए पिंटू और श्रवण के परिजन से मुलाकात कर ढांढस बंधाया। उन्होंने परिवार को न्याय का भरोसा दिलाया है। चिराग पासवान ने कहा कि पासवान समुदाय के दो युवकों की जिस तरह से हत्या की गई है, उससे पूरे प्रदेश में आक्रोश का माहौल है। घटना के दिन से ही उनकी पार्टी के जिलाध्यक्ष सत्येंद्र भारती जिला प्रशासन के संपर्क में हैं, ताकि पीड़ित परिवार को हर संभव मदद और न्याय मिल सके। ‘बच्चों की पढ़ाई का खर्च पार्टी उठाएगी’ चिराग पासवान ने पीड़ित परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए बड़ी घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि परिवार के आश्रितों को अपने स्तर से नौकरी दिलाने का कार्य करेंगे, साथ ही पीड़ित के बच्चों की शिक्षा का पूरा खर्च भी उनकी पार्टी उठाएगी। चेतावनी देते हुए कहा कि अपराधी चाहे जो भी हो और उनके मंसूबे कुछ भी हों, किसी को बख्शा नहीं जाएगा। भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए सभी दोषियों को सख्त से सख्त सजा सुनिश्चित कराई जाएगी।
पीट-पीटकर हुई थी हत्या बता दें, 15 जून की रात चोरी के शक में पिंटू और श्रवण की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई के कारण अब तक इस मामले में कुल छह आरोपी या तो गिरफ्तार किए जा चुके हैं या कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। प्रशासन का कहना है कि शेष बचे दोषियों की गिरफ्तारी के लिए भी प्रयास जारी है। सरकार पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top