Newswahni

राजगीर में तीन दिवसीय महामना हॉकी गोल्ड कप चैंपियनशिप राज्यों की टीमें शामिल विजेता को मिलेगा लाख का इनाम…




बिहार स्पोर्ट्स एकेडमी एंड कॉम्प्लेक्स परिसर में आज से तीन दिवसीय बालक-बालिका वर्ग महामना हॉकी गोल्ड कप चैंपियनशिप का शुभारंभ होने जा रहा है। मुख्य एस्ट्रो टर्फ हॉकी ग्राउंड और प्रैक्टिस ग्राउंड पर आयोजित इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का उद्घाटन ग्रामीण विकास एवं परिवहन मंत्री और बिहार हॉकी संघ के अध्यक्ष श्रवण कुमार करेंगे। इस मौके पर स्थानीय सांसद कौशलेंद्र कुमार भी मौजूद रहेंगे सात राज्यों की टीमों के बीच होगा मुकाबला इस चैंपियनशिप में सात राज्यों से अंडर-16 वर्ग की टीमें भाग ले रही हैं। झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, असम और बंगाल से प्रत्येक राज्य की दो टीमें, बालक और बालिका वर्ग शामिल हो रही हैं। मेजबान बिहार से चार टीमें, यानी दो बालक और दो बालिका वर्ग की टीमें प्रतिस्पर्धा में हिस्सा ले रही हैं। महामना हॉकी गोल्ड कप के अध्यक्ष एवं आयोजन सचिव विपिन कुमार सिंह और बिहार हॉकी संघ के सचिव राणा प्रताप सिंह ने बताया कि यह चैंपियनशिप 19 से 21 जनवरी तक होगा। विजेताओं को मिलेगा आकर्षक पुरस्कार टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली टीमों को आकर्षक पुरस्कार राशि से सम्मानित किया जाएगा। विजेता टीम को एक लाख रुपए, उपविजेता को 50 हजार और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 25 हजार रुपए की नकद राशि प्रदान की जाएगी। इसके अलावा प्रत्येक मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को पांच हजार रुपए का विशेष पुरस्कार भी दिया जाएगा। युवा प्रतिभा के लिए अहम मंच आयोजन सचिव विपिन कुमार ने कहा कि यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन का मौका देता है। यह टूर्नामेंट न केवल खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारेगा, बल्कि उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का अवसर भी प्रदान करेगा। बिहार हॉकी संघ के सचिव राणा प्रताप सिंह ने बताया कि यह लीग प्रारूप में आयोजित टूर्नामेंट है, जिसमें कुल 30 मैच खेले जाएंगे। यह टूर्नामेंट बिहार के उभरते हॉकी खिलाड़ियों के लिए वरदान साबित होगा और राज्य में हॉकी के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top