Newswahni

राजकुमार हत्याकांड का खुलासा दो आरोपी अरेस्ट मुख्य आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर चिकन पार्टी के बहाने हत्या…




लखीसराय में 5 मई को हुए राजकुमार हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों नीतीश कुमार और सौरभ कुमार को गिरफ्तार किया है। वहीं, मुख्य नामजद आरोपी संजय यादव ने पुलिस के दबाव के चलते कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। तकनीकी-मानवीय सूचना के आधार पर जांच एसडीपीओ शिवम कुमार ने बताया कि कबैया थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की धारदार हथियार से हत्या की सूचना मिली थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल एसआईटी का गठन किया गया। पुलिस ने तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर जांच आगे बढ़ाई, जिसके बाद नीतीश कुमार और सौरभ कुमार की गिरफ्तारी हुई। धारदार हथियार से हत्या की थी पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि मुख्य आरोपी संजय यादव को शक था कि मृतक राजकुमार ने उसका पानी का मोटर चुराया था। इसी शक के आधार पर संजय यादव ने अपने दोनों बेटों और अन्य साथियों के साथ मिलकर राजकुमार को ‘चिकन पार्टी’ के बहाने अपने बथान पर बुलाया। वहां धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव को दुर्घटना का रूप देने के उद्देश्य से रेलवे ट्रैक के किनारे फेंक दिया गया था। फिलहाल, पुलिस इस हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top