Newswahni

राघव चड्ढा ने मोदी के खिलाफ सभी पुराने पोस्ट डिलीट किए नेता सौरभ भारद्वाज का बड़ा दावा बोले तैयारी का अंदाजा लगा लीजिए…



AAP on Raghav Chadha: आम आदमी पार्टी में जारी भीतर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। पार्टी राघव चड्ढा पर बीजेपी से डरने का आरोप लगा रही है, वहीं वो भी इन आरोपों पर खुलकर जवाब दे रहे हैं। अब ‘आप’ नेता सौरभ भारद्वाज का दावा है कि राज्यसभा सांसद ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ किए पोस्ट डिलीट कर दिए हैं।

सौरभ भारद्वाज ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर कर दावा किया कि राघव चड्ढा की टाइमलाइन पर खोजने पर बीजेपी और मोदी जैसे कीवर्ड्स से जुड़ी कोई भी आलोचनात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिल रही है। उनके अकाउंट पर पीएम मोदी का जिक्र करने वाले सिर्फ ऐसे दो पोस्ट दिख रहे हैं, जिनमें उनकी प्रशंसा हो रखी है।

उन्होंने यह तक कहा कि जिन पोस्ट को पहले आम आदमी पार्टी के अन्य नेताओं के कोट किए गए ट्वीट भी अनअवेलेबल यानी उपलब्ध नहीं हैं।

‘मोदी-भाजपा विरोधी पोस्ट डिलीट किए’

AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने एक्स पर लिखा, ‘राघव चड्ढा ने अपने X टाइमलाइन को पूरी तरह साफ कर दिया है। मोदी या भाजपा के खिलाफ जितनी भी पुरानी आलोचनात्मक पोस्ट्स थीं, वे सब गायब! मैंने उनके पूरे अकाउंट को BJP और  Modi  शब्दों से गहराई से सर्च किया। नतीजा चौंकाने वाला है। कोई भी पुरानी आलोचना अब दिखाई नहीं देती।

PM मोदी के जिक्र वाले दो पोस्ट बचे- सौरभ

उन्होंने आगे लिखा, ‘Modi शब्द वाले सिर्फ दो पोस्ट बचे हैं और दोनों में मोदी की तारीफ है। ‘आप’ के नेताओं द्वारा क्वोट किए गए ट्वीट भी गायब हो गए हैं। ये कोई मामूली सफाई नहीं, बल्कि पूरी डिजिटल हिस्ट्री का सर्जिकल मिटाना है।’

बीजेपी ज्वाइन करेंगे राघव चड्ढा?

वह आगे तीखे प्रहार करते हुए कहते हैं, ‘एक समय में मोदी-भाजपा के तीखे आलोचक रहे राघव चड्ढा ने अपनी पुरानी छवि को पूरी तरह मिटाकर एक नई, चमकदार वाशिंग मशीन वाली तस्वीर पेश कर दी है। जिसकी टाइमलाइन इतनी व्यवस्थित तरीके से बदली गई हो, उनकी तैयारी का आप अंदाजा लगा सकते हैं।’



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top