Newswahni

रवि हत्याकांड में प्राथमिकी दर्ज भोजपुर में घर के बाहर अपराधियों ने मारी गोली अवैध संबंध के शक में रची गई हत्या की…




भोजपुर के गीधा थाना क्षेत्र में रवि कुमार की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है। मृतक के भाई रमाकांत यादव के बयान पर एक नामजद समेत दो अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। ज्ञानपुर गांव के सरोज यादव को मुख्य आरोपी बनाया गया है। गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। थानाध्यक्ष टिंकू कुमार ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए हर पहलू की जांच की जा रही है। घटनास्थल से बरामद खोखा और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ भी की जा रही है, ताकि घटना के पीछे की पूरी सच्चाई सामने आ सके। आरोपी की पत्नी से पूछताछ प्रारंभिक जांच और परिजनों ने आरोप लगाया कि इस हत्या के पीछे अवैध संबंध का शक मुख्य वजह माना जा रहा है। मृतक के भाई का कहना है कि आरोपी सरोज को अपनी पत्नी और रवि कुमार के बीच संबंध होने का संदेह था, जिसे लेकर पहले भी दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। इसी रंजिश में शनिवार दोपहर घर के बाहर खड़े रवि को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने आरोपी की पत्नी को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की है, ताकि शक की कड़ी को समझा जा सके और मामले की सच्चाई तक पहुंचा जा सके। इस हत्याकांड के बाद गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top