Newswahni

रक्षाबंधन पर लड्डू तो पेड़ा रुपये प्रति किलो जहानाबाद में बाजारों में बढ़ी रौनक राखी की दुकानों पर खरीदारों की भीड़…




जहानाबाद में रक्षाबंधन को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ गई है। शुक्रवार को मनाए जाने वाले भाई-बहन के इस पवित्र पर्व की तैयारियों में लोग जुट गए हैं। बहनों ने अपने भाइयों के लिए राखियों की खरीदारी शुरू कर दी है, वहीं मिठाई और उपहार की दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ बढ़ने लगी है। शहर के विभिन्न बाजारों में दिनभर खरीदारों की चहल-पहल देखी जा रही है। दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों से भी लोग रक्षाबंधन की खरीदारी के लिए शहर पहुंच रहे हैं। बच्चों को पसंद आ रही डिजाइन वाली राखियां राखी की दुकानों पर बच्चों के लिए कार्टून और रंग-बिरंगी राखियों के साथ युवतियों और महिलाओं के लिए आकर्षक डिजाइन वाली राखियां उपलब्ध हैं। बहनें अपने भाइयों की पसंद के अनुसार राखियों का चयन कर रही हैं। मिठाई की दुकानों पर भी खरीदारी तेज हो गई है। लोग भाइयों और परिवार के अन्य सदस्यों के लिए विभिन्न प्रकार की मिठाइयां खरीद रहे हैं। पर्व के करीब आने के साथ बाजार में ग्राहकों की संख्या और बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का पर्व राखी खरीदने बाजार पहुंचीं उजाला कुमारी ने बताया कि उनके दो भाई हैं, जिनके लिए वह राखियां खरीदने आई हैं। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का प्रतीक है। इस दिन बहनें भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनके सुखी और सुरक्षित जीवन की कामना करती हैं, जबकि भाई अपनी बहनों की रक्षा का संकल्प लेते हैं। रक्षाबंधन को लेकर दुकानदारों में भी उत्साह रक्षाबंधन को लेकर दुकानदारों में भी उत्साह है। राखी, मिठाई और उपहार की दुकानों पर खरीदारी बढ़ने से कारोबारियों को अच्छे व्यवसाय की उम्मीद है। जिले भर में लोग अपने-अपने घरों में पर्व की तैयारियों में जुटे हैं। शुक्रवार को रक्षाबंधन का पर्व पूरे उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जाएगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top