Newswahni

योगी मंत्रिमंडल विस्तार पर अखिलेश यादव का तंज कहा वैसे जनता पूछ रही है कि फिल्म सबसे आगे बैठकर देखेंगे या…



उत्तर प्रदेश में योगी मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया। रविवार को भूपेंद्र चौधरी, मनोज पांडे समेत कुल 6 मंत्रियों को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मंत्री पद की शपथ दिलाई। वहीं, सरकार के 2 मौजूदा मंत्रियों को प्रमोशन देकर कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। इसके साथ ही योगी कैबिनेट में अब मंत्रियों की कुल संख्या 60 हो गई है।

इस बीच यूपी मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सियासी बयानबाजी भी शुरू हो गई है। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने एक्स पोस्ट के जरिए योगी सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा ‘जनता का अनुरोध है कि फ़िल्म ध्यान से देखिएगा… हो सकता है ‘कर्मफल-कंसफल’ का सिद्धांत समझकर कुछ जागरण हो जाए और कुछ अच्छा बदलाव भी।।’

योगी मंत्रिमंडल के विस्तार होते ही अखिलेश यादव ने एक्स पोस्ट में CM के मतलब पर तंज कसते हुए सीएम योगी पर निशाना साधा है। उन्होंने पोस्ट में लिखा ‘वैसे भी मंत्रिमंडल के विस्तार में तो इनका कोई काम है नहीं। उधर से पर्ची आएगी, यहाँ तो सिर्फ़ पढ़ी जाएगी। भाजपा राज में वैसे भी CM का मतलब बस यही रह गया है : Courier-Messenger।

जनता का अनुरोध है कि फिल्म ध्यान से देखिएगा

यूपी कैबिनेट विस्तार कर कटाक्ष करते हुए अखिलेश ने आगे लिखा ‘जनता का अनुरोध है कि फ़िल्म ध्यान से देखिएगा… हो सकता है ‘कर्मफल-कंसफल’ का सिद्धांत समझकर कुछ जागरण हो जाए और कुछ अच्छा बदलाव भी। हम तो यही मानते हैं कि मूल रूप से व्यक्ति नहीं उसका ‘लालच-लोभ’ ही बुरा होता है, जो धीरे-धीरे उसका दुराचरण बन जाता है। बुराई इंसान को और बुरा बनाती जाती है।’

विस्तार से पहले भी किया था कटाक्ष

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने योगी मंत्रिमंडल के विस्तार से पहले ही कटाक्ष किया था। उन्होंने उस समय एक्स पोस्ट पर लिखा ‘सुना है यूपी में कैबिनेट का विस्तार हो रहा है या यूँ कहें कि मुख्यमंत्री जी की शक्ति का ‘कटाव छटाव’ हो रहा है। जिनका मंत्रिमंडल है उनसे भी तो कोई पूछ ले। हमारी माँग है कि यूपी के मंत्रिमंडल विस्तार में महिलाओं को आरक्षण दिया जाए।’ 



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top