Newswahni

मोहर्रम जुलूस के लिए पूर्णिया में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था शहर के चौक चौराहों पर पुलिस बल तैनात…




पूर्णिया शहर में मोहर्रम जुलूस को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर पुलिस बल तैनात किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी लगातार गश्त कर स्थिति पर नजर रख रहे हैं। पुलिस का मुख्य ध्यान लोगों के आवागमन में कोई बाधा न आने देने और यातायात को सुचारु बनाए रखने पर है। सड़क पर किसी भी प्रकार की यातायात बाधित करने की कोशिशों पर पुलिस की कड़ी निगरानी है। ट्रैफिक डीएसपी रंजन सिंह अपने दल-बल के साथ विभिन्न ताजिया संगठनों की ओर जाने वाले रास्तों का निरीक्षण कर रहे हैं। यातायात बाधित न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए डीएसपी स्वयं पैदल निगरानी कर रहे हैं। पेट्रोलिंग के दौरान डीएसपी रंजन सिंह ने बताया कि पूर्णिया पुलिस ने यातायात व्यवस्था के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं। उन्होंने कहा कि राहगीरों और वाहनों को जाम का सामना न करना पड़े, इसके लिए चौक-चौराहों पर पुलिसकर्मी तैनात हैं और पूरे शहर में जाम की समस्या उत्पन्न न हो, यह सुनिश्चित किया जा रहा है। स्थानीय पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के प्रतिनिधि वैश खान ने पूर्णिया पुलिस और प्रशासन की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रशासन हर साल की तरह इस साल भी चुस्त-दुरुस्त दिख रहा है। वैश खान ने सहायक खजांची थाना प्रभारी पुरुषोत्तम कुमार द्वारा आयोजित मोहर्रम बैठक को भी सफल बताया और उनकी प्रभावी गश्त की प्रशंसा की।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top