![]()
कैमूर के मोहनिया जांच चौकी पर सर्वर डाउन होने से परिवहन विभाग का कामकाज ठप हो गया। तकनीकी खराबी के कारण ट्रकों और व्यावसायिक वाहनों की लंबी कतार लग गई। ऑनलाइन सिस्टम बंद रहने से टैक्स वसूली और एंट्री पर्ची काटने का काम कई घंटों तक बाधित रहा। इससे चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। राजस्थान के अलवर से कोलकाता जा रहे ट्रक चालक अर्जुन सिंह ने बताया कि वह घंटों से लाइन में खड़े हैं, लेकिन सर्वर डाउन होने के कारण उनका काम आगे नहीं बढ़ पा रहा है। एक हजार रुपये की पर्ची कटाने के लिए भी दो घंटे से अधिक इंतजार करना पड़ रहा है। देखें, मौके से आई तस्वीरें… वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होने से बढ़ी परेशानी चालकों ने कहा कि सर्वर में तकनीकी खराबी आने पर विभाग के पास कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होती है। इससे उनका कीमती समय बर्बाद होता है। वाहनों की लंबी कतार के कारण हाईवे पर जाम की स्थिति भी बन जाती है। चालकों ने सर्वर को जल्द ठीक कराने और ऐसी स्थिति से निपटने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग की। डीटीओ बोले- सर्वर की समस्या दिखवाते हैं इस संबंध में जिला परिवहन पदाधिकारी ललित राही ने कहा कि सर्वर डाउन हो सकता है। वे इसकी जांच करवाते हैं।
Source link