Newswahni

मोतिहारी में फीट ऊंचे टावर पर मिला शव स्थानीय लोगों ने फंदे से लटका देखा मां बोली भर का पायल लेकर भागा था…




मोतिहारी में बुधवार सुबह मोबाइल टावर पर एक युवक का शव फंदे से लटका हुआ मिला। यह टावर लगभग 60 फीट ऊंचा बताया जा रहा है। घटना घोड़ासहन थाना क्षेत्र बीरता चौक की है। मृतक की पहचान नेपाल के बारा जिलान्तर्गत सिमरौन गढ़ थाना क्षेत्र निवासी मोजाहिद अंसारी के बेटे हैदर अंसारी(22) के रूप में की गई हैं। फिलहाल वो घोड़ासहन बीरता चौक के पा, रहता था। स्थानीय लोगों ने सुबह अपने घरों से बाहर निकलते ही टावर पर शव को देखा, जिसके बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। तुरंत इसकी सूचना घोड़ासहन पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। टावर की अधिक ऊंचाई के कारण शव को नीचे उतारने में पुलिस और स्थानीय प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। इसके लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। मां का पायल और मोबाइल लेकर भागा था घर से मृतक की मां ने बताया कि मेरा बेटा मानसिक रूप से विक्षिप्त था। वह करीब 3 बजे भोर में मेरा 18 भर का पायल व दो मोबाइल फोन घर से लेकर भाग गया था। सुबह पता चला कि वह मोबाइल टावर से फंदे से लटककर आत्महत्या कर लिया है। घोड़ासहन थानाध्यक्ष अमरजीत कुमार ने बताया कि शव को नीचे उतारने के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जाएगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि मामले की हर पहलू से जांच की जाएगी और सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस युवक की पहचान करने और घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top