Newswahni

मोतिहारी में लीटर विदेशी शराब बरामद तस्कर गिरफ्तार चिमनी के पास बने घर से मिली खेप पुलिस कर रही नेटवर्क की जांच…




मोतिहारी पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मधुबन थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की और एक तस्कर को गिरफ्तार किया। मधुबन थानाध्यक्ष प्रवीण पांडे को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के कृष्णानगर नयका टोला में अवैध रूप से शराब का भंडारण किया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर छापेमारी की। पुलिस ने राजा कुमार सिंह के घर के पास ईंट और करकट से बने एक कमरे (गवास) की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कुल 327 लीटर विदेशी शराब मिली, जिसके बाद राजा कुमार सिंह को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। बरामदगी के बाद पुलिस ने संबंधित स्थल को विधिवत सील कर दिया है। गिरफ्तार तस्कर से पुलिस गहन पूछताछ कर रही है। अधिकारियों के अनुसार, इस कार्रवाई के पीछे एक बड़े तस्करी नेटवर्क के जुड़े होने की संभावना है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की यह खेप कहां से लाई गई थी और इस अवैध कारोबार में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। मधुबन पुलिस की इस कार्रवाई को शराब तस्करी के खिलाफ एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। जिले में शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। पुलिस अधिकारियों ने दोहराया है कि अवैध शराब कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top