Newswahni

मोतिहारी में बालू खनन पर छापा ट्रैक्टर जब्त माफिया भागे तियर नदी बनी अवैध कारोबार का अड्डा भास्कर के खुलासे के बाद एक्शन…




मोतिहारी प्रशासन ने अवैध बालू खनन के खिलाफ कार्रवाई की है। खनन विभाग ने छापेमारी कर एक बालू लदा ट्रैक्टर जब्त किया। यह कार्रवाई खनन पदाधिकारी विकास कुमार के नेतृत्व में की गई। हालांकि, छापेमारी के दौरान बालू माफिया मौके से फरार होने में सफल रहे। दैनिक भास्कर ने बुधवार को अवैध बालू खनन के इस खेल का खुलासा किया था। रिपोर्ट में बताया गया था कि मोतिहारी में बालू माफिया और कुछ अधिकारियों के कथित गठजोड़ से यह अवैध कारोबार फल-फूल रहा है। माफियाओं को पुलिस कार्रवाई का कोई डर नहीं
रिपोर्ट के अनुसार, अब रात के बजाय दिनदहाड़े सफेद बालू का अवैध खनन किया जा रहा था। माफियाओं को पुलिस या विभागीय कार्रवाई का कोई डर नहीं था। यह मामला मुफ्फसिल थाना क्षेत्र से गुजरने वाली तियर नदी का है, जहाँ लंबे समय से अवैध खनन जारी है। स्थानीय लोगों के अनुसार, प्रशासन द्वारा समय-समय पर की जाने वाली कार्रवाई केवल खानापूर्ति होती है, जिससे इस अवैध धंधे पर स्थायी रोक नहीं लग पाती। खनन विभाग की यह ताजा कार्रवाई भी मीडिया में खबर आने के बाद शुरू हुई है। आमतौर पर देखा गया है कि ऐसी खबरें प्रकाशित होने के बाद अधिकारी एक-दो वाहनों को जब्त कर लेते हैं, लेकिन कुछ दिनों बाद अवैध खनन फिर से शुरू हो जाती है। अवैध बालू खनन के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई होगी
अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि क्या इस बार प्रशासन ठोस और निरंतर कार्रवाई करेगा, या पहले की तरह कुछ दिनों की सख्ती के बाद स्थिति सामान्य हो जाएगी। स्थानीय लोगों की नजर अब प्रशासनिक कदमों पर टिकी है, और वे उम्मीद कर रहे हैं कि इस बार अवैध बालू खनन के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई होगी, जिससे इस अवैध कारोबार पर लगाम लग सके।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top