Newswahni

मोतिहारी में नाले के पास मिला अज्ञात शव बच्चों को सबसे पहले दिखी बॉडी पहचान करने में जुटी पुलिस…




मोतिहारी में बुधवार देर शाम एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। शव केसरिया-लोहरगांवा सड़क मार्ग पर स्थित मलंग बाबा के पास एक नाले के पास बरामद किया गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। बुधवार शाम कुछ बच्चे मलंग बाबा के पास नाले के किनारे बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर नाले के पास पड़े एक शव पर पड़ी। बच्चों ने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय लोगों को दी, जिन्होंने पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही केसरिया थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई। शव की शिनाख्त अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और विभिन्न माध्यमों से जानकारी जुटाई जा रही है। पहचान के लिए शव को रखा जाएगा सुरक्षित केसरिया थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि बरामद शव को पहचान के लिए सुरक्षित रखा जाएगा। यदि निर्धारित समय तक मृतक की पहचान नहीं हो पाती है, तो नियमानुसार आगे की कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। फिलहाल शव मिलने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और पहचान होने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच में जुटी हुई है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top