Newswahni

मोतिहारी में गंडक नदी में नाव पलटी लोग दो दिन से लापता लगातार सर्च में जुटी ने तैरकर बचाई जान…




मोतिहारी के गोविंदगंज थाना क्षेत्र में गंडक नदी में नाव पलटने से लापता हुए दो लोगों का दो दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम लगातार उनकी तलाश में जुटी हुई है। यह हादसा सरेया पिपरा गांव के पास 27 अप्रैल को हुआ था। जानकारी के अनुसार, 27 अप्रैल को पांच लोग पशु चारा लाने के लिए नाव से नदी पार कर रहे थे। बीच धारा में पहुंचते ही नाव असंतुलित होकर पलट गई। सभी लोग नदी में गिर गए। नदी में तेज बहाव होने के बावजूद तीन लोगों ने तैरकर अपनी जान बचा ली, जबकि दो लोग तेज धारा में बह गए और लापता हो गए। गोताखोरों की मदद से तलाश अभियान शुरू किया
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और गोताखोरों की मदद से तलाश अभियान शुरू किया। नदी के तेज बहाव और गहराई के कारण शुरुआती प्रयासों में सफलता नहीं मिली। इसके बाद प्रशासन ने एसडीआरएफ की टीम को बुलाया, जो पिछले दो दिनों से लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है। पशु चारा लाने के लिए नदी पार कर रहे थे
लापता लोगों की पहचान सरैया गांव निवासी हीरालाल महतो (26 वर्ष) और निभा कुमारी (16 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों रमेश महतो के पुत्र और पुत्री हैं। ये सभी पशु चारा लाने के लिए नदी पार कर रहे थे। गोविंदगंज थानाध्यक्ष राजू मिश्रा ने बताया कि एसडीआरएफ की टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है। उन्होंने कहा कि नदी के तेज बहाव के कारण तलाश में दिक्कतें आ रही हैं, लेकिन प्रयास जारी हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top