Newswahni

मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में ऑनलाइन क्लास शुरू छात्रा की मौत के बाद खाली कराया गया कैंपस अज्ञात लोगों के खिलाफ…




मोतिहारी के इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्रा सिमी की संदिग्ध मौत के बाद कैंपस में सन्नाटा पसरा है। इस घटना से छात्रों में भय और मायूसी का माहौल है। छात्र आपस में सिमी की मौत के कारणों और जिम्मेदार लोगों पर चर्चा कर रहे हैं। जिनकी परीक्षाएं नहीं चल रही, उन्हें घर भेजा स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कॉलेज प्रशासन ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। प्रिंसिपल नवनीत कुमार ने बताया कि जिन छात्रों की परीक्षाएं नहीं चल रही हैं, उन्हें घर भेज दिया गया है। साथ ही, ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करने का निर्देश दिया गया है। आदेश जारी होते ही छात्र अपना सामान लेकर घर के लिए रवाना हो गए। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली रही पुलिस कैंपस में दिन भर पुलिस की गतिविधियां तेज रहीं। किसी भी अप्रिय घटना या हंगामे की आशंका को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। मुफस्सिल थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी कुमारी प्रियंका दियो ने अपनी टीम के साथ कॉलेज में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, ताकि घटना से जुड़े अहम सुराग मिल सकें। इस मामले में छात्रा के पिता के आवेदन पर अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई है। पुलिस ने इसी आधार पर जांच शुरू कर दी है और हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की छानबीन की जा रही है। प्रिंसिपल बोले-घटना के बाद छात्रों में भय का माहौल प्रिंसिपल ने बताया कि घटना के बाद छात्रों में भय का माहौल है, इसलिए एहतियातन कॉलेज को अस्थायी रूप से ऑनलाइन मोड में कर दिया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि गर्मी की छुट्टियों के बाद छात्र सामान्य स्थिति में लौटेंगे और पढ़ाई सुचारू रूप से फिर से शुरू हो सकेगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top