Newswahni

मोकामा विधायक अनंत सिंह का काफिला ट्रक से टकराया सबसे आगे विधायक की थी गाड़ी एक के बाद एक कारें आपस में टकराईं…




मोकामा के जदयू विधायक अनंत सिंह का काफिला गुरुवार शाम सड़क हादसे का शिकार हो गया। 15 कारों में सबसे आगे अनंत सिंह की गाड़ी चल रही थी। सड़क किनारे ट्रक लाइन से खड़े थे। अनंत सिंह की गाड़ी आगे निकल गई। उनके पीछे दूसरी गाड़ी खड़े ट्रक से टकरा गई। जिसके बाद पीछे से चल रही 4 और गाड़ियां एक-दूसरे से टकरा गईं। हादसे में किसी को चोट नहीं लगी है। अनंत सिंह भी सुरक्षित हैं। बताया जा रहा कि अनंत सिंह बादपुर गांव में शादी समारोह में शामिल होने गए थे। वहां से लौटते वक्त एक्सीडेंट हो गया। घटना अथमलगोला थाना के सबनिमा पेट्रोल पंप के पास की है। मौके से आई कुछ तस्वीरें… घटनास्थल पर 5 मिनट तक रुके अनंत सिंह एक्सीडेंट के बाद अनंत सिंह ने तुरंत अपनी गाड़ी रुकवाई। इसके बाद उन्होंने अपने लोगों से हाल-चाल पूछा। जब उन्होंने देखा कि सभी लोग ठीक हैं तो वे वहां से निकल गए। वे घटनास्थल पर करीब 5 मिनट तक रुके।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top