Newswahni

मैं कार्यालय में मिठाई धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा पर बोले तेज प्रताप यादव अभिजीत दीपके को बिहार आने का क्यों दिया निमंत्रण…



NEET-UG पेपर लीक मामले में राष्ट्रीय राजधानी समेत देशभर में जारी छात्रों के आंदोलन के बीच आखिरकर शनिवार, 25 जुलाई को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया। उनके इस्तीफे के कुछ घंटे बाद नए शिक्षा मंत्री के नाम का भी ऐलान कर दिया गया। केंद्र सरकार ने प्रह्लाद जोशी को नया शिक्षा मंत्री नियुक्त किया है। इधर धर्मेंद्र के इस्तीफे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष की ओर लगातार प्रतिक्रिया आ रही है। JJD चीफ और लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव ने भी शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया दी है।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेज प्रताप यादव ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने इसे छात्रों की जीत बताया है। साथ ही यह भी कहा है कि ये बहुत पहले हो जाना था। बीजेपी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा, इतनी बड़ी खुशी पर तो BJP दफ्तर में मिठाई बटनी चाहिए थी। इसके साथ ही तेज प्रताप ने CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके को बिहार आने का न्योता भी दे दिया।

BJP कार्यालय में मिठाई बटनी चाहिए-तेज प्रताप यादव

JJD चीफ तेज प्रताप यादव ने आगे कहा, “ये खुशी की बात है। भाजपा कार्यालय में मिठाई बटनी चाहिए, मैं खुद वहां मिठाई भेजवाउंगा। वो कुर्सी से जो चिपके हुए थे, आखिरकार इस्तीफा दे ही दिए, यह बहुत पहले होना चाहिए था। लेकिन अभी भी युवा छात्रों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है, देश युवा, महिला बेरोजगार सब सरकार से परेशान है। “

अभिजीत दीपके को बिहार आने का न्योता

तेज प्रताप यादव ने छात्र नेता अभिजीत दीपके से अपील की कि वे केवल धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नहीं रुकें, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी इस्तीफा मांगें। उन्होंने अभिजीत को बिहार आने का न्योता भी दिया और कहा कि अब बिहार से भी आंदोलन शुरू किया जाए और बीजेपी सरकार को उखाड़ कर फेंकने की अपील की।

तेज प्रताप यादव ने क्यों अभिजीत दीपके को बुलाया बिहार?

तेज प्रताप यादव ने अपने X पोस्ट में लिखा, कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके से यह विशेष अपील करता हूं कि वे अविलंब बिहार की धरती पर आएं।​बिहार की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों को देखते हुए आज एक कड़े और मजबूत जनांदोलन की आवश्यकता है। मैं उनसे आग्रह करता हूं कि वे बिहार आकर यहां की जनता की आवाज बनें और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने का काम करें।’

​’इस परिवर्तन की लड़ाई में मेरी पार्टी जनशक्ति जनता दल और मेरे समर्थकों का पूर्ण और अटूट समर्थन उनके साथ रहेगा। बिहार के बेहतर भविष्य और जनहित के लिए जो भी कड़े कदम उठाने होंगे, उसमें हम कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे।’



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top