Newswahni

मैं राज्यसभा जाना चाह रहा हूं नीतीश कुमार ने खुद किया ऐलान फैसले के पीछे की वजह भी बताई…



Nitish Kumar news: 20 सालों तक बिहार के मुख्यमंत्री पद पर रहने के बाद अब नीतीश कुमार राज्यसभा जा रहे हैं। उन्होंने खुद इसका ऐलान कर दिया है। सीएम नीतीश कुमार ने  X पर एक पोस्ट के जरिए बिहार की जनता का आभार जताया और अपने इस फैसले के पीछे की वजह भी बताई।

पूरी निष्ठा से आप लोगों की सेवा की- CM नीतीश

CM नीतीश कुमार ने पोस्ट में लिखा, “पिछले दो दशक से भी अधिक समय से आपने अपना विश्वास एवं समर्थन मेरे साथ लगातार बनाए रखा है, तथा उसी के बल पर हमने बिहार की और आप सब लोगों की पूरी निष्ठा से सेवा की है। आपके विश्वास और समर्थन की ही ताकत थी कि बिहार आज विकास और सम्मान का नया आयाम प्रस्तुत कर रहा है। इसके लिए पूर्व में भी मैंने आपके प्रति कई बार आभार व्यक्त किया है।”

‘मेरी इच्छा थी दोनों सदनों का सदस्य बनूं’

उन्होंने आगे कहा कि संसदीय जीवन शुरू करने के समय से ही मेरे मन में एक इच्छा थी कि मैं बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों के साथ संसद के भी दोनों सदनों का सदस्य बनूं। इसी क्रम में इस बार हो रहे चुनाव में राज्यसभा का सदस्य बनना चाह रहा हूं।

CM नीतीश ने लिखा कि मैं आपको पूरी ईमानदारी से विश्वास दिलाना चाहता हूं कि आपके साथ मेरा यह संबंध भविष्य में भी बना रहेगा एवं आपके साथ मिलकर एक विकसित बिहार बनाने का संकल्प पूर्ववत कायम रहेगा। जो नई सरकार बनेगी उसको मेरा पूरा सहयोग एवं मार्गदर्शन रहेगा।

बिहार में राज्यसभा की पांच सीटें खाली हो रही हैं। आज (5 मार्च) को नामांकन का आखिरी दिन हैं। ऐसे में थोड़ी देर में नीतीश राज्यसभा के लिए नामांकन करेंगे। उनके साथ ही बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन भी राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल करेंगे। 

कौन बनेगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री?

नीतीश कुमार के इस ऐलान से अटकलों पर विराम लग रहा है। वे अब सीएम पद छोड़ देंगे। उनके इस्तीफा देने के बाद कौन बिहार का अगला मुख्यमंत्री होगा, ये देखना दिलचस्प रहने वाला है। वैसे तो रेस में कई बीजेपी नेताओं के नाम शामिल माने जा रहे हैं। सीएम पद के लिए फिलहाल सम्राट चौधरी, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय, विधायक संजीव चौरसिया और MLC जनक राम का नाम सामने आ रहा है। वहीं, नीतीश के निशांत कुमार बिहार के उप-मुख्यमंत्री का पद संभाल सकते हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top