Newswahni

मैं तय करूंगा मेरे घर कौन आएगा चीफ अभिजीत दीपके ने आवास के बाहर तैनात पुलिस अधिकारियों से की बदसलूकी…



कॉकक्रोच जनता पार्टी (CJP) चीफ अभिजीत दीपके ने घर के बाहर सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों से बदसलूकी की है। अभिजीत दीपके ने ये कहते हुए पुलिस अधिकारियों को अपने घर से बाहर निकाल दिया कि मुझे किससे मिलना है, यह मैं खुद तय करूंगा। तुम बाहर जाओ”।

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर इलाके में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके पर उनके आवास के बाहर तैनात पुलिस अधिकारियों के साथ बदसलूकी का आरोप लगा है। आज 7 अगस्त को सुबह उनके घर के बाहर तैनात पुलिस अधिकारियों, जिनमें एक PSI रैंक के अफसर और दीपके के बीच तीखी बहस हो गई। दीपके का कहना था कि उसने मिलने कौन आएगा, ये वो तय करेंगे ना कि पुलिस अधिकारी। 

उन्होने आरोप लगाया कि उनसे मिलने आने वाले कार्यकर्ताओं और लोगों से पुलिस अभद्र व्यवहार करती है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें कॉकक्रोच जनता पार्टी चीफ अभिजीत दीपके उनके घर के बाहर तैनात पुलिस अधिकारी के साथ बहस करते दिख रहे हैं। इस वीडियो में वो पुलिस अधिकारी पर नाराजगी जता रहे हैं।

वीडियो में मराठी में बात करते दिखे अभिजीत दिपके

अभिजीत दीपके वीडियो में पुलिस अधिकारियों से मराठी में बात कर रहे हैं। उनका कहना है ‘मुझसे मिलने आने वाले लोगों के साथ पुलिस अभद्र व्यवहार कर रही है। पुलिस मुझे नहीं बताएगी कि मुझे किससे मिलना है? मुझे किससे मिलना है, यह मैं खुद तय करूंगा। तुम बाहर जाओ” कहते हुए अभिजीत दिपके ने पुलिस अधिकारी को अपने घर से बाहर निकाल दिया’।

बता दें कि अभिजीत दीपके फिलहाल महाराष्ट्र स्थित छत्रपति संभाजीनगर में अपने घर पर रह रहे हैं। वह पिछले दिनों बीमार हुए थे। ऐसे में वह घर पर आराम कर रहे हैं। पिछले दिनों उन्होंने कॉकरोज जनता पार्टी के दूसरे नेताओं के साथ बैठक भी की थी। जिसमें आगे का एजेंडा तय किया था। 



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top