Newswahni

मुजफ्फरपुर पर चलती स्कॉर्पियो में लगी आग गाड़ी से कूदकर लोगों ने बचाई जान फायर ब्रिगेड ने पाया काबू शॉर्ट सर्किट की आशंका…




मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र में NH-28 पर चलती स्कॉर्पियो में अचानक आग लग गई। ड्राइवर की सूझबूझ से गाड़ी सवार तीन लोगों की जान बच गई। आग लगने के बाद कुछ देर के लिए नेशनल हाईवे पर यातायात बाधित हो गया। स्थानीय निवासी प्रकाश ने बताया कि स्कॉर्पियो कांटी की ओर तेज गति से जा रही थी। अचानक गाड़ी के अगले हिस्से (बोनट) से धुआं निकलने लगा। ड्राइवर ने स्थिति को भांपते हुए तुरंत गाड़ी सड़क किनारे रोक दी। गाड़ी रुकते ही ड्रावर समेत तीनों लोग तुरंत बाहर कूद गए। उनके कूदते ही स्कॉर्पियो में भीषण आग लग गई और लपटें उठने लगी। ड्राइवर ने अगर ने थोड़ी भी देरी की होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। हाईवे पर थम गई वाहनों की रफ्तार सड़क के बीचों-बीच कार को धू-धू कर जलता देख नेशनल हाईवे 28 से गुजर रहे यात्री वाहनों और निजी गाड़ियों के पहिए थम गए। राहगीर और स्थानीय लोग दूर खड़े होकर इस खौफनाक मंजर को देखने लगे। देखते ही देखते स्कॉर्पियो का इंजन पूरी तरह जलकर खाक हो गया। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत इस घटना की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स थाने में तैनात अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों और फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद स्कॉर्पियो में लगी आग पर पूरी तरह काबू पाया। आग बुझने के बाद पुलिस ने क्रेन की सहायता से जल चुकी गाड़ी को सड़क किनारे हटवाया और यातायात को दोबारा सुचारू रूप से चालू कराया। शॉर्ट सर्किट बना हादसे का कारण कांटी थाना प्रभारी रविकांत पाठक ने बताया कि पुलिस को एनएच 28 पर एक स्कॉर्पियो में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस बल और फायर ब्रिगेड की टीम को तुरंत मौके पर भेजा गया। त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया गया है। कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है इस घटना में किसी भी प्रकार के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है, सभी सुरक्षित हैं। प्राथमिक जांच और जानकारी के अनुसार, इंजन में शॉर्ट सर्किट होने की वजह से बोनट से धुआं उठा और आग लग गई। पुलिस प्रशासन की ओर से मामले में आगे की आवश्यक कानूनी और विभागीय कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top