Newswahni

मुजफ्फरपुर में रोको टोको अभियान शुरू के निर्देश पर शहर से गांव तक गाड़ियों की तलाशी नशा और क्राइम कंट्रोल पर फोकस…




मुजफ्फरपुर जिले में नशे के अवैध कारोबार और आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) कांतेश कुमार मिश्रा के निर्देश पर शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसका मकसद मादक पदार्थों की तस्करी रोकना और सुरक्षा का माहौल बनाना है। इस ‘रोको-टोको’ अभियान के तहत पुलिस बल सभी थाना क्षेत्रों में तैनात है। दोपहिया से लेकर सभी छोटे-बड़े चार पहिया वाहनों की बारीकी से जांच हो रही है। ऑटो, रिजर्व कार और बसों जैसे यात्री वाहनों पर खास नजर रखी जा रही है। वाहनों में बैठे यात्रियों के बैग और सामानों की भी तलाशी ली जा रही है। लगातार चल रहा है अभियान SSP कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि कानून-व्यवस्था मजबूत करने और नशे के नेटवर्क को तोड़ने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। अपराधियों और तस्करों की रणनीतियों को नाकाम करने के लिए प्रतिदिन अल्टरनेट समय (बदलते हुए समय और घंटों) पर सभी छोटे-बड़े वाहनों की औचक चेकिंग की जाएगी। संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है इसके साथ ही, जिले भर में ‘रोको-टोको अभियान’ को और अधिक आक्रामक तथा प्रभावी तरीके से लगातार चलाया जाएगा। पुलिस हर आने-जाने वाले संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ कर रही है। एसएसपी ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे इस सुरक्षा अभियान में पुलिस का सहयोग करें, ताकि मुजफ्फरपुर को पूरी तरह अपराध और नशा मुक्त बनाया जा सके।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top