![]()
मुजफ्फरपुर में रामनवमी से एक दिन पहले गुरुवार को मिठनपुरा और नगर इलाकों में विशेष झांकियां निकाली गईं। पूरे शहर को भगवा ध्वजों से सजाया गया है। उत्सव का माहौल है। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। नगर डीएसपी सुरेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को रामनवमी के मुख्य जुलूस के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी। प्रशासन चप्पे-चप्पे पर नजर रखेगा। संवेदनशील इलाकों और मुख्य चौराहों पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। अर्धसैनिक बलों को भी तैनात किया गया है। तीसरी आंख से निगरानी प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जुलूस के दौरान हर संदिग्ध गतिविधि पर ‘तीसरी आंख’ यानी सीसीटीवी कैमरों से पैनी नजर रखी जाएगी। सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट और अफवाहों को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने विशेष रणनीति अपनाई है। सोशल मीडिया सेल एक्टिव साइबर डीएसपी की निगरानी में एक विशेष सोशल मीडिया सेल सक्रिय कर दिया गया है। फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म्स पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। ताकि कोई भी असामाजिक तत्व माहौल बिगाड़ने की कोशिश न कर सके। उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे एसएसपी कान्तेस कुमार मिश्रा ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जिले में शांति भंग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। अगर कोई भी व्यक्ति अफवाह फैलाता है या जुलूस के दौरान हुड़दंग करता पाया गया, तो उस पर तत्काल कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Source link