Newswahni

मुजफ्फरपुर में बुलडोजर एक्शन कलेक्ट्रेट परिसर में अतिक्रमण हटाया अवैध दुकानें ध्वस्त सरकारी जमीन पर सालों से चल रहे थे दुकान…




मुजफ्फरपुर कलेक्ट्रेट परिसर में सरकारी जमीन पर सालों से जमे अतिक्रमण के खिलाफ शुक्रवार को जिला प्रशासन ने कार्रवाई की। एसडीओ पूर्वी तुषार कुमार के नेतृत्व में चले अभियान के दौरान बुलडोजर चलाकर एक दर्जन से अधिक अवैध दुकानों और होटलों को ध्वस्त कर दिया गया। पूरे अभियान के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती रही और प्रशासन ने पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में रखकर कार्रवाई पूरी की। मुख्य गेट से डीटीओ कार्यालय तक चला अभियान अतिक्रमण हटाओ अभियान कलेक्ट्रेट के मुख्य प्रवेश द्वार से लेकर डीटीओ कार्यालय तक चलाया गया। नगर निगम और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने सरकारी जमीन पर अवैध रूप से संचालित दुकानों और होटलों को बुलडोजर की मदद से हटाया। कार्रवाई शुरू होते ही आसपास के इलाके में हलचल मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। नोटिस के बावजूद नहीं हटाया अतिक्रमण नगर निगम के अतिक्रमण प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर दुकानें और होटल संचालित करने वालों को पहले ही नोटिस देकर अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया था। निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बावजूद कब्जा नहीं हटाए जाने पर प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए बुलडोजर चलाकर कार्रवाई की। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हुई कार्रवाई अभियान के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल और दंडाधिकारियों की तैनाती की गई थी। प्रशासन की निगरानी में पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई और किसी प्रकार की बाधा नहीं आई। आगे भी जारी रहेगा अभियान एसडीओ पूर्वी तुषार कुमार ने कहा कि समाहरणालय परिसर को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा। सरकारी जमीन पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी सरकारी भूमि पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ इसी तरह अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top