Newswahni

मुजफ्फरपुर में टीम इंडिया की जीत पर जश्न कल्याणी चौक पर आतिशबाजी लोगों ने एक दूसरे को बांटी मिठाइयां नाच गाना भी चला…




मुजफ्फरपुर में आईसीसी टी-20 विश्व कप सेमीफाइनल में भारत की जीत के बाद लोगों ने जश्न मनाया। भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 7 रन से हराकर चौथी बार टी-20 विश्व कप के फाइनल में प्रवेश किया, जिससे जिले के क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह देखा गया। जीत की खबर मिलते ही शहर के कल्याणी चौक पर सैकड़ों युवा जुटे। प्रशंसकों ने हाथों में तिरंगा लेकर जमकर आतिशबाजी की। ढोल-नगाड़ों की धुन पर थिरकते हुए युवाओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। देखे कुछ तस्वीरें… देर रात तक सड़कों पर उत्साह रहा प्रशंसकों ने भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की और उम्मीद जताई कि इस बार टीम इंडिया विश्व विजेता बनेगी। जश्न के दौरान ‘भारत माता की जय’ के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। देर रात तक शहर की सड़कों पर उत्सव का माहौल बना रहा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top