![]()
मुजफ्फरपुर में ज्वेलर्स से 3 लाख की लूट हुई है। हथियारबंद अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया है। पीड़ित की पहचान धीरज कुमार के रूप में हुई है, जो शेरुकाही चौक स्थित ‘पारसनाथ ज्वेलर्स’ के मालिक हैं। घटना पानापुर करियात थाना क्षेत्र की है। धीरज ने बताया कि शनिवार देर रात दुकान बंद कर हरिदासपुर स्कूल रोड से अपने घर मनपुरा जा रहे थे। रास्ते में पहले से घात लगाए अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें रोका। हथियार दिखाकर डराया और उनके पास मौजूद सोने-चांदी के आभूषणों से भरा बैग छीन लिया। इसके बाद गन दिखाते हुए फरार हो गए। सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। पीड़ित व्यवसायी से घटना की जानकारी ली। अपराधियों की धरपकड़ के लिए नाकेबंदी शुरू कर दी गई है। अपराधियों का सुराग लगाने के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। डीएसपी पश्चिमी सुचित्रा कुमारी ने बताया कि पुलिस मामले को गंभीरता से ले रही है। अपराधियों की पहचान के लिए तकनीकी सेल की मदद भी ली जा रही है। जल्द ही इस मामले का खुलासा कर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Source link