Newswahni

मुजफ्फरपुर में गैस आपूर्ति पर डीएम सख्त दिन में व्यवस्था सुधारने का अल्टीमेटम कार्रवाई की दी चेतावनी…




मुजफ्फरपुर में घरेलू गैस उपभोक्ताओं को समय पर आपूर्ति न मिलने पर जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने गैस आपूर्ति व्यवस्था में पाई गई खामियों पर गहरी नाराजगी व्यक्त की और इसे गंभीर लापरवाही बताया। जिलाधिकारी ने तत्काल सुधार के निर्देश दिए हैं।गैस कंपनियों को अपने उपलब्ध स्टॉक के अनुपात में उपभोक्ताओं को नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि उपभोक्ताओं को समय पर गैस न मिलना गंभीर चिंता का विषय है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। डीएम ने तेल कंपनियों को गैस सिलेंडरों के बैकलॉग और लंबित वितरण को प्राथमिकता के आधार पर समाप्त करते हुए अधिकतम चार दिनों के भीतर आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु करने का सख्त निर्देश दिया। बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी और अनुमंडल पदाधिकारी (पूर्वी एवं पश्चिमी) को रोजाना आपूर्ति व्यवस्था की निगरानी करने का निर्देश दिया गया। उन्हें यह सुनिश्चित करने को कहा गया कि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। जिलाधिकारी ने चेतावनी दी कि यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही पाई गई, तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।समीक्षा के दौरान यह सामने आया कि वर्तमान में औसतन लगभग 20 हजार सिलेंडरों की आपूर्ति की जा रही है, जो बढ़ती मांग के मुकाबले अपर्याप्त है। इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए जिला आपूर्ति पदाधिकारी को खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव और संबंधित रिफिलिंग प्लांट को पत्र लिखकर अतिरिक्त आपूर्ति सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। तेल की मांग में हो रही लगातार बढ़ोतरी बैठक में तेल कंपनियों के प्रतिनिधियों ने बताया कि मांग में लगातार वृद्धि हो रही है, जबकि बॉटलिंग प्लांट से अपेक्षित मात्रा में गैस की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। उन्होंने लंबित बुकिंग और बैकलॉग को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त सिलेंडरों की आपूर्ति बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top