![]()
मुजफ्फरपुर में जिला कांग्रेस कमेटी ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने उनके इस्तीफे और देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की। सरैयागंज टावर चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका। इसके बाद वे समाहरणालय पहुंचे और जिलाधिकारी के जरिए राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा। पुतला दहन की 2 तस्वीरें देखिए ज्ञापन में निष्पक्ष जांच, संवैधानिक कदम उठाने की मांग ज्ञापन में ज्ञानेश कुमार के कार्यकाल के सभी फैसलों की निष्पक्ष जांच और संवैधानिक कदम उठाने की मांग की गई है। जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार मुकुल ने आरोप लगाया कि ज्ञानेश कुमार ने करोड़ों नागरिकों के वोट काटकर भाजपा को फायदा पहुंचाया और एकतरफा फैसले लिए। जिला प्रवक्ता समीर कुमार ने कहा कि वैध मतदाताओं के नाम सूची से हटाकर सत्ताधारी दल की मदद करना एक बड़ा अपराध और देशद्रोह के समान है। उन्होंने कहा कि देश संविधान से चलेगा, किसी की तानाशाही से नहीं।
Source link