Newswahni

मुजफ्फरपुर मरीन ड्राइव पर अवैध बोटिंग रुपए तक वसूली नगर आयुक्त बोले तत्काल रोक लगाई जाएगी नियम के मुताबिक कार्रवाई भी होगी…




मुजफ्फरपुर के चर्चित मरीन ड्राइव पर इन दिनों अवैध तरीके से बोट संचालन का मामला सामने आया है। आरोप है कि शाम होते ही बिना नगर निगम या संबंधित प्राधिकरण की अनुमति के निजी नावें चलाई जा रही हैं। इस दौरान सुरक्षा मानकों की घोर अनदेखी की जा रही है। यात्रियों के लिए लाइफ जैकेट जैसी जरूरी सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध नहीं है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के पर्याप्त इंतजाम भी दिखाई नहीं देते। सामने आए वीडियो में बोट पर बड़ी संख्या में लोग बिना सुरक्षा उपकरणों के बैठे दिख रहे हैं, जिससे किसी भी समय बड़ी दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। बोटिंग के नाम पर वसूले जा रहे 50 से 100 रुपए स्थानीय लोगों का कहना है कि बोटिंग के नाम पर प्रति व्यक्ति 50 से 100 रुपये तक वसूले जा रहे हैं। यदि यह संचालन बिना अनुमति के हो रहा है, तो इससे सरकारी राजस्व को भी नुकसान पहुंचने की आशंका है। मौके पर मौजूद बोट क्लब की सुरक्षा में तैनात गार्ड ने बताया कि ‘यहां के जिम्मेदार लोग’ ही इसका संचालन करवा रहे हैं। हालांकि, उन्होंने किसी व्यक्ति या संस्था का नाम स्पष्ट रूप से नहीं बताया। नगर आयुक्त बोले- अवैध तरीके से बोट संचालन की सूचना मिली है इस पूरे मामले पर नगर आयुक्त ऋतु राज प्रताप सिंह ने जानकारी दी कि उन्हें अवैध तरीके से बोट संचालन की सूचना मिली है। उन्होंने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। सिन्हा ने कहा कि यदि जांच में अनियमितता की पुष्टि होती है, तो अवैध परिचालन पर तत्काल रोक लगाई जाएगी और नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top