Newswahni

मुजफ्फरपुर झाड़ फूंक करने वाले की हत्या मामले में एक गिरफ्तार आरोपी के भाई की मुंबई में करंट से हुई थी मौत ओझा…




मुजफ्फरपुर के सरैया थाना क्षेत्र के सूपना चवर में झाड़-फूंक के शक में अर्जुन सहनी की गोली मारकर हत्या करने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्याकांड में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक मोबाइल और मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार, अर्जुन की हत्या पुरानी रंजिश में की गई थी। मामले की पूरी जानकारी एसडीपीओ सरैया अभिजीत कौर ने दी। एसडीपीओ ने बताया कि 14 जुलाई को सूपना चवर में अर्जुन सहनी का शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना मिलते ही सरैया पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घटनास्थल से एफएसएल और स्वान दस्ते की टीम ने साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतक के पुत्र के लिखित आवेदन पर सरैया थाने में कांड संख्या 530/26 दर्ज किया गया। शौच के लिए घर से निकले थे अर्जुन पुलिस के अनुसार अर्जुन 13 जुलाई की रात शौच के लिए घर से निकले थे। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। अगले दिन सूपना चवर में उनका शव मिला। पुलिस जांच में सामने आया कि अर्जुन झाड़-फूंक का काम करते थे। एसडीपीओ अभिजीत कौर ने बताया कि कुछ दिन पहले अर्जुन के चचेरे भाई विजय सहनी की मुंबई में एक कंपनी में काम करने के दौरान करंट लगने से मौत हो गई थी। विजय के परिजन इस मौत के लिए अर्जुन को जिम्मेदार मानते थे। उन्हें शक था कि अर्जुन के झाड़-फूंक और ओझा-गुनी करने के कारण विजय की मौत हुई। रंजिश में गोली मारकर हत्या का आरोप इसी घटना के बाद अर्जुन और विजय के परिजनों के बीच विवाद और रंजिश बढ़ गई थी। पुलिस के अनुसार इसी रंजिश के चलते बादल कुमार और उसके सहयोगी ने अर्जुन की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और सरैया एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई थी। टीम में जिला आसूचना इकाई के प्रभारी और सरैया थानाध्यक्ष को भी शामिल किया गया। टीम ने कार्रवाई करते हुए सरैया थाना क्षेत्र के बादल कुमार को गिरफ्तार किया। एसडीपीओ के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने हत्याकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर एक मोबाइल और मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस अब मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है। मामले में आगे की कार्रवाई और अनुसंधान जारी है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top