Newswahni

मुजफ्फरपुर जंक्शन पर अब मिनट रुकेगी पवन एक्सप्रेस लीची व्यापारियों को बड़ी राहत लोडिंग में भगदड़ जैसी स्थिति से मिलेगी राहत…




मुजफ्फरपुर की मशहूर शाही लीची के सीजन में पार्सल लोडिंग के दौरान होने वाली अफरातफरी और परेशानियों को देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर रेल मंडल ने बड़ा फैसला लिया है। रेल मंडल ने गाड़ी संख्या 11062/11061 जयनगर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस पवन एक्सप्रेस के मुजफ्फरपुर जंक्शन पर ठहराव समय में 10 मिनट की अतिरिक्त अस्थायी बढ़ोतरी कर दी है। अब यह ट्रेन जंक्शन पर कुल 15 मिनट तक रुकेगी। पांच मिनट में होती थी परेशानी दरअसल, पहले पवन एक्सप्रेस का मुजफ्फरपुर जंक्शन पर सिर्फ 5 मिनट का नियमित ठहराव था। इस कम समय में बड़ी मात्रा में शाही लीची के पार्सल को ट्रेन के पार्सल वैन में लोड करना काफी मुश्किल हो रहा था। कई बार ट्रेन खुल जाने के कारण लीची के कई पैकेज स्टेशन पर ही छूट जाते थे। इससे व्यापारियों को आर्थिक नुकसान के साथ-साथ पार्सल कर्मियों को भी भारी दबाव का सामना करना पड़ता था। रेलवे ने लिया त्वरित निर्णय व्यापारियों की लगातार शिकायतों और पार्सल विभाग से मिले फीडबैक के बाद समस्तीपुर रेल मंडल प्रशासन ने पूरे मामले की समीक्षा की। इसके बाद रेलवे ने त्वरित निर्णय लेते हुए पवन एक्सप्रेस को मुजफ्फरपुर जंक्शन पर 10 मिनट का अतिरिक्त अस्थायी ठहराव देने की मंजूरी दे दी। अब कुल 15 मिनट का समय मिलने से लीची पार्सल की लोडिंग व्यवस्थित और सुरक्षित तरीके से हो सकेगी। व्यापारियों को मिलेगी बड़ी सहूलियत इस फैसले से लीची कारोबारियों में खुशी का माहौल है। व्यापारी ब्रजकिशोर शाह ने बताया कि पहले ट्रेन केवल 5 मिनट रुकती थी, जिसके कारण अधिक मात्रा में लीची लोड नहीं हो पाती थी। कई बार जल्दबाजी में पैकेज छूट जाते थे। अब समय बढ़ाकर 15 मिनट किए जाने से व्यापारियों को काफी सहूलियत होगी और अधिक मात्रा में लीची सुरक्षित तरीके से भेजी जा सकेगी। भगदड़ जैसी स्थिति से राहत रेलवे अधिकारियों का कहना है कि अतिरिक्त समय मिलने से ट्रेन खुलने के दौरान प्लेटफॉर्म और पार्सल वैन के पास भगदड़ जैसी स्थिति नहीं बनेगी। साथ ही मुजफ्फरपुर की प्रसिद्ध शाही लीची समय पर और बिना नुकसान के देश के विभिन्न बाजारों तक पहुंच सकेगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top