Newswahni

मुजफ्फरपुर अलर्ट बवाल के बाद अज्ञात पर केस बंद को लेकर चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात ड्रोन से निगरानी थाना क्षेत्रों में इंटरनेट…




मुजफ्फरपुर में नीट पेपर लीक मामले को लेकर गुरुवार को हुए प्रदर्शन, तोड़फोड़ और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। नगर थाना में अवर निर्वाचन पदाधिकारी सह कार्यपालक दंडाधिकारी राजू कुमार के बयान पर 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। शुक्रवार को एसएसपी कार्यालय ने घटना में शामिल संदिग्धों की पहचान कराने वालों के लिए 10 हजार रुपये इनाम की घोषणा की है। पुलिस ने 8 संदिग्धों की तस्वीरें भी सार्वजनिक की हैं, जिनमें एक युवती भी शामिल है। आम लोगों से इनकी पहचान बताने की अपील की गई है। पुलिस के अनुसार, प्रदर्शन की आड़ में कुछ असामाजिक तत्वों ने कलेक्ट्रेट परिसर समेत कई स्थानों पर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास किया। मामले की जांच के लिए विशेष टीम गठित की गई है। सीसीटीवी फुटेज, ड्रोन कैमरों की रिकॉर्डिंग, वीडियो फुटेज और सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों का बारीकी से विश्लेषण किया जा रहा है। नगर थानाध्यक्ष जय प्रकाश सिंह ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पहचान बताने वालों की पहचान रहेगी गोपनीय एसएसपी कार्यालय ने लोगों से अपील की है कि जारी तस्वीरों में शामिल किसी भी संदिग्ध की पहचान होने पर जिला पुलिस नियंत्रण कक्ष के हेल्पलाइन नंबर 9431896700 पर सूचना दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक संपत्ति को हुए नुकसान की भरपाई भी नियमानुसार कराई जाएगी। भारत बंद को लेकर हाई अलर्ट, शहर में कड़ी सुरक्षा 25 जुलाई को विभिन्न संगठनों के भारत बंद के आह्वान को देखते हुए मुजफ्फरपुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। शहर के संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। कल्याणी चौक, छोटी कल्याणी, सरैयागंज टावर, मिठनपुरा, स्टेशन रोड, कलेक्ट्रेट, डीएम आवास और अन्य प्रमुख सरकारी संस्थानों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वरीय पुलिस अधिकारी स्वयं फील्ड में कैंप कर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं। शहर के कई हिस्सों में ड्रोन कैमरों से निगरानी की जा रही है, जबकि मोबाइल पेट्रोलिंग टीमों को भी सक्रिय रखा गया है। 11 थाना क्षेत्रों में इंटरनेट सेवाएं 46 घंटे के लिए बंद गुरुवार को हुई हिंसा के बाद अफवाहों और भड़काऊ संदेशों पर रोक लगाने के उद्देश्य से टाउन-1 और टाउन-2 पुलिस अनुमंडल के 11 थाना क्षेत्रों में 46 घंटे के लिए इंटरनेट आधारित सेवाएं बंद कर दी गई हैं। गृह विभाग के आदेश के अनुसार यह प्रतिबंध 24 जुलाई दोपहर 12:30 बजे से 26 जुलाई सुबह 10 बजे तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान व्हाट्सएप, फेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम, टेलीग्राम, यूट्यूब पर वीडियो अपलोड सहित सोशल मीडिया और इंटरनेट आधारित मैसेजिंग सेवाएं प्रतिबंधित रहेंगी। हालांकि बैंकिंग, रेलवे, बीएसडब्ल्यूएएन, एनआईसीनेट और अन्य आवश्यक सरकारी इंटरनेट सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। जिला प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने, अफवाहों से बचने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है। प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और पूरे जिले में स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top