![]()
समृद्धि यात्रा के तहत बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 मार्च को संभावित रूप से मधेपुरा आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रशासनिक स्तर पर कार्यक्रम को सफल और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए विभिन्न विभागों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। अधिकारियों द्वारा लगातार कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है। मुख्यमंत्री मधेपुरा पहुंचने के बाद सबसे पहले नवनिर्मित पुलिस लाइन का उद्घाटन करेंगे। पुलिस लाइन परिसर में सरकार की विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को प्रदर्शित करने के लिए अलग-अलग विभागों की ओर से प्रदर्शनी स्टॉल लगाए जाएंगे। मुख्यमंत्री इन स्टॉलों का निरीक्षण कर योजनाओं की जानकारी भी ले सकते हैं। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जा सकते इसके बाद मुख्यमंत्री बीएन मंडल विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर सकते हैं। इस बैठक में जिले में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं, आधारभूत संरचना से जुड़े कार्यों और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की प्रगति की समीक्षा किए जाने की संभावना है। साथ ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जा सकते हैं। कार्यक्रम के अंतिम चरण में मुख्यमंत्री विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस में आयोजित एक जनसभा को भी संबोधित कर सकते हैं। सभा स्थल पर भव्य पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है, जबकि मंच, बैरिकेडिंग, पार्किंग और सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री 10 मार्च को पहले सुपौल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री 10 मार्च को पहले सुपौल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे और वहां सभा को संबोधित करने के बाद मधेपुरा पहुंचेंगे। यहां निर्धारित कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद वे वापस प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण कर रहे हैं। वहीं नवनिर्मित पुलिस लाइन परिसर में मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर के उतरने के लिए दो हेलीपैड भी बनाए गए हैं। प्रशासन की ओर से कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियों को समय से पहले पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है।
Source link