Newswahni

मुंगेर स्कूल में शिक्षकों पर मुर्गा पार्टी का आरोप छात्र बोले अंदर चिकन बनाकर खा रहे थे टीचर हमें गेट पर रोका…




मुंगेर जिले के असरगंज प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय सजुआ के प्रधानाध्यापक पर स्कूल परिसर में मुर्गा पार्टी करने का आरोप लगा है। यह आरोप है कि शिक्षकों ने किचन में मुर्गा बनाया और खाया। इस घटना ने शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह घटना मंगलवार दोपहर की बताई जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार, जब वे स्कूल पहुंचे तो मुख्य गेट बंद था। कई छात्र अपनी किताबें-कॉपियां लेकर गेट के बाहर खड़े थे। छात्रों से पूछताछ करने पर सातवीं कक्षा के छात्र आयुष कुमार ने बताया कि परीक्षा समाप्त होने के बाद उन्हें स्कूल के गेट के बाहर ही रोक दिया गया था। गेट पर ताला लगाकर चिकन बना रहे थे शिक्षक छात्रों का आरोप है कि गेट पर ताला लगा दिया गया था और अंदर शिक्षक चिकन बनाकर खा रहे थे। कुछ देर बाद छात्रों ने गेट पर पैर मारकर विरोध जताया, जिसके बाद शिक्षकों ने गेट खोला। स्कूल के प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार सिंह ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने कहा कि स्कूल में ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। छात्रों के आरोपों का जिक्र करने पर उन्होंने अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए आरोपों को निराधार बताया। पहले भी विद्यालय के खिलाफ मिल चुकी शिकायत पंचायती राज पदाधिकारी सह प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अमित कुमार ने बताया कि उन्हें भी इस मामले की गोपनीय सूचना मिली है। उन्होंने यह भी बताया कि इस विद्यालय के खिलाफ पहले भी शिकायतें प्राप्त हुई हैं। उन्होंने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top