Newswahni

मुंगेर में सावन सुंदरी प्रतियोगिता कार्यक्रम आवर हुनर सोसायटी ने विजेताओं को दिया अवार्ड




मुंगेर में आवर हुनर सोसायटी द्वारा मंगलवार को सावन मिलन समारोह सह सावन सुंदरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम शहर के बबुआ घाट पर हुआ, जिसमें संस्था से जुड़ी लगभग 30 महिलाओं और युवतियों ने भाग लिया। इस दौरान गीत-संगीत, नृत्य और वाद-विवाद सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था की सचिव प्रीति कुमारी वैश्य ने की, जबकि संचालन व्यवस्थापक अजय कुमार स्वर्णकार ने संभाला। सावन सुंदरी प्रतियोगिता में सीमा कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अब्रिसा कुमारी द्वितीय और संस्कृति कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं। हरियाली बचाने के लिए किया प्रेरित सभी विजेताओं को प्रमाण पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। संस्था की सचिव और व्यवस्थापक ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सावन के माध्यम से हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना था। उन्होंने पर्यावरण के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि इसके बिना मानव जीवन अधूरा है। उपस्थित लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने और हरियाली बचाने के लिए प्रेरित किया गया। सुखी दांपत्य जीवन की कामना इस अवसर पर ब्यूटीशियन तथा सिलाई-कढ़ाई का निःशुल्क प्रशिक्षण पूरा करने वाली महिलाओं और युवतियों को भी प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। सुहागिन महिलाओं को श्रृंगार सामग्री का उपहार देकर उनके सुखी दांपत्य जीवन की कामना की गई। कार्यक्रम में प्रतिमा, पूजा, आरती, रिया, कोमल, रोमी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और युवतियां उपस्थित थीं। बबुआ घाट पर मौजूद स्थानीय लोगों ने भी आयोजन को सफल बनाने में सहयोग किया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top