Newswahni

मुंगेर में प्रेम प्रसंग को लेकर बाटा चौक पर तनाव सड़क जाम दुकानें बंद कराने की कोशिश मामले को सांप्रदायिक रंग देने का…




मुंगेर शहर के बाटा चौक पर बुधवार देर शाम प्रेम प्रसंग के एक मामले को लेकर तनाव उत्पन्न हो गया। एक पक्ष द्वारा इस मामले को जातीय रंग देने का प्रयास किया गया, जिससे सड़क जाम करने और दुकानों को बंद कराने की कोशिश की गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। हालात बिगड़ने से रोकने के लिए पूरबसराय, बासुदेवपुर और कासिम बाजार थाना की पुलिस को भी बुलाया गया। सदर डीएसपी अभिषेक आनंद स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों को समझाकर शांत कराया। एहतियात के तौर पर बाटा चौक पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। यह घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र की एक युवती से जुड़ी है। मंगलवार को युवती बाटा चौक स्थित एक फुटकर दुकान पर मोमोज खाने आई थी। स्थानीय दुकान में स्टाफ के रूप में काम करता है
युवती के परिजनों ने आरोप लगाया कि मोमोज बेचने वाला युवक, जो स्थानीय दुकान में स्टाफ के रूप में काम करता है, प्रेम प्रसंग के चलते युवती को लेकर फरार हो गया है। इन आरोपों के बाद एक पक्ष के लोग आक्रोशित हो गए और उन्होंने दुकान बंद कराने के साथ-साथ सड़क जाम करने का प्रयास किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ लोग इस मामले को सांप्रदायिक और जातीय रूप देने की कोशिश कर रहे थे, जिससे बाजार क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, स्थानीय बुद्धिजीवियों, दुकानदारों और पुलिस अधिकारियों की सक्रियता से लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया गया और भीड़ को हटाया गया। युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी
युवती के परिजनों ने मंगलवार को ही मुफस्सिल थाना में उसकी गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने इस मामले में एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। सदर डीएसपी अभिषेक आनंद ने लोगों से शांति और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं शहरवासियों ने समय रहते हालात नियंत्रित करने और अमन-चैन बनाए रखने के लिए प्रशासन की सराहना की



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top