Newswahni

मुंगेर किला गेट का हाइट गेज तोड़कर भागा चालक गिरफ्तार बेगूसराय से दबोचा गया ऐतिहासिक धरोहर को नुकसान पर कार्रवाई…




मुंगेर में जिले की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। मुंगेर किला के उत्तरी प्रवेश द्वार पर लगे हाइट गेज को क्षतिग्रस्त कर वाहन सहित फरार हुए चालक को जिला एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार कर लिया गया है। जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर ने बताया कि मुंगेर किला परिसर के उत्तरी गेट पर ऐतिहासिक संरचना की सुरक्षा और भारी वाहनों के अनियंत्रित प्रवेश को रोकने के लिए हाइट गेज स्थापित किया गया था। कुछ दिन पहले एक वाहन चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए इस हाइट गेज को तोड़ दिया था और मौके से फरार हो गया था। गौतम कुमार को बेगूसराय से गिरफ्तार कर लिया
इस घटना को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने तत्काल जांच शुरू की। जिला परिवहन पदाधिकारी और मोटरयान निरीक्षक ने उपलब्ध साक्ष्यों और वाहन संख्या के आधार पर वाहन तथा चालक की पहचान की। इसके बाद, जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक गौतम कुमार को बेगूसराय से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार चालक को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए कोतवाली थाना पुलिस को सौंप दिया गया है। उसके खिलाफ ऐतिहासिक धरोहर और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में कार्रवाई की जा रही है। क्षति पहुँचाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि ऐतिहासिक धरोहरों, सार्वजनिक संपत्तियों और संरक्षित स्थलों को क्षति पहुँचाने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि मुंगेर किला जिले की गौरवशाली विरासत का प्रतीक है और इसका संरक्षण प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। प्रशासन ने आम नागरिकों और वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने तथा ऐतिहासिक एवं सार्वजनिक संपत्तियों की सुरक्षा में सक्रिय सहयोग करने की अपील की है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि नियमों के उल्लंघन या सार्वजनिक संपत्तियों को क्षति पहुँचाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top